LSG IPL 2025 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में इस दिन से शुरू होगा ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स का सफ़र, यहां देखिए एलएसजी का पूरा शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) एक नए स्वरूप में नजर आएगी. टीम की कप्तानी इस बार ऋषभ पंत करेंगे, जो पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने आईपीएल 2024 के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर इस सीजन में जबरदस्त वापसी करना चाहेगी.
LSG IPL 2025 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) एक नए स्वरूप में नजर आएगी. टीम की कप्तानी इस बार ऋषभ पंत करेंगे, जो पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने आईपीएल 2024 के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर इस सीजन में जबरदस्त वापसी करना चाहेगी. लखनऊ अपनी आईपीएल 2025 की यात्रा 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में शुरू करेगी. यह भी पढ़ें: आईपीएल के 18वें सीजन में इन दिग्गजों के हाथों में होगी फ्रेंचाइजी की कमान, यहां देखें सभी टीमों के कप्तान की पूरी लिस्ट
टीम के पास अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच जस्टिन लैंगर का मार्गदर्शन भी होगा, जो क्रिकेट जगत के सबसे चतुर रणनीतिकारों में गिने जाते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की पहली घरेलू भिड़ंत 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगी. इसके बाद 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से मुकाबला होगा, दोनों ही मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.
लखनऊ सुपर जायंट्स इस बार नए कप्तान और कुछ नए खिलाड़ियों के साथ आईपीएल में उतर रही है. टीम को उम्मीद होगी कि वह इस बार अपनी गलतियों से सबक लेकर ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा कर सकेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

