क्रिकेट

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पंजाब किंग्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में मुकाबला काफी कांटे का नजर आता है.

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 68th Match Live Toss And Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 68वां मुकाबला आज यानी 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में खेला जा रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह 14वां मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs PBKS 68th T20 Match Playing)

लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Match Scorecard)

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पंजाब किंग्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में मुकाबला काफी कांटे का नजर आता है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत और आयुष बदोनी टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मयंक यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम में प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनॉली और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2026 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).