ऋषभ पंत ने गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कहा- तुम्हारे साथ खुद को बेहतर महसूस करता हूं

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम वेबसाइट पर अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ आज एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर में दोनों कपल्स किसी बर्फीले स्थान पर एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

ऋषभ पंत और ईशा नेगी (Photo Credits: Instagram/rishabpant)

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम वेबसाइट पर अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी (Asha Negi) के साथ आज एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर में दोनों कपल्स किसी बर्फीले स्थान पर एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं. ऋषभ पंत ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'जब तुम्हारे साथ होता हूं तो खुद को ज्यादा बेहतर महसूस करता हूं.' पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी अपने इस चिल्ली वेकेशन की तस्वीर और वीडियो को साझा किया है.

बात करें ऋषभ पंत के प्रदर्शन के बारे में तो पिछले महीनें घरेलू दौरे पर आई कैरेबियाई टीम के खिलाफ उनका मिला जुला योगदान रहा. जी हां उन्होंने तीन मैचों की T20 सीरीज में जहां कुल 51 रन बनाए, वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने एक अर्द्धशतक की मदद से कुल 117 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- Happy Birthday Rishabh Pant: ऋषभ पंत के 22वें जन्मदिन पर जानिए उनके क्रिकेट से जुड़ी रोचक बातें

बता दें कि टीम इंडिया का अगला सीरीज श्रीलंका के साथ है. इस दौरान दोनों टीमें तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेंगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला पांच जनवरी को गुवाहाटी (Guwahati), दूसरा सात जनवरी को इंदौर (Indore) और तीसरा T20 मैच 10 जनवरी को पुणे (Pune) में खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट