Rishabh Pant Breaks MS Dhoni’s Records: ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का दो बड़ा रिकॉर्ड, SENA देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने भारतीय विकेटकीपर, शतकों के मामले में भी छोड़ा पीछे

इस शानदार शतक के साथ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की है. धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 6 शतक लगाए थे, जबकि पंत ने केवल 44 टेस्ट में ही 7वां शतक जड़ दिया.

ऋषभ पंत (Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी(Anderson-Tendulkar Trophy) 2025 का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया. उन्होंने विदेशी सरजमीं पर SENA देशों (South Africa, England, New Zealand, Australia) में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बनकर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में रिषभ पंत ने जड़ा अपना 7वां शतक, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल के बाद तीसरे बल्लेबाज ने किया कमाल

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने एमएस धोनी के 1731 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 1732* रन पूरे कर लिए. खास बात ये रही कि पंत ने ये आंकड़ा धोनी से छह पारियों कम खेलकर और बेहतर औसत के साथ हासिल किया. धोनी ने SENA देशों में 31.47 की औसत से 1731 रन बनाए थे, जबकि पंत का औसत अब 40.25 हो गया है.

धोनी से आगे निकले, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पारी की शुरुआत रात के स्कोर 65* से की और दूसरे दिन की शुरुआत ही ब्रायडन कार्स की गेंद पर फाइन लेग बाउंड्री से की. इसके बाद उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों पर हमला तेज कर दिया. उन्होंने शॉएब बशीर के ओवर में चौका और छक्का लगाकर खुद को 90 के पार पहुंचाया और फिर बशीर की ही गेंद पर एक बड़ा छक्का लगाते हुए अपना शतक पूरा किया. शतक के बाद पंत ने अपना ट्रेडमार्क बैकफ्लिप सेलिब्रेशन कर जश्न मनाया.

इस शानदार शतक के साथ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की है. धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 6 शतक लगाए थे, जबकि पंत ने केवल 44 टेस्ट में ही 7वां शतक जड़ दिया.

SENA देशों में टेस्ट विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा रन (बाहर के मैचों में):

इसके साथ ही ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाजों के बीच सर्वाधिक शतकों की सूची में कुमार संगकारा, एबी डिविलियर्स, मैट प्रायर और बीजे वाटलिंग के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान भी हासिल कर लिया है.

Share Now

Tags

ENG vs IND ENG vs IND 2025 England england national cricket team England National Cricket Team vs India National Cricket Team England vs India IND vs ENG IND vs ENG 1st Test 2025 Preview IND vs ENG 2025 IND vs ENG 2025 Preview IND vs ENG Preview India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard India vs England india vs england details india vs england head to head records India Vs England Live Streaming India vs England Mini Battles india vs england test 2025 India win in England India's Likely XI India's Likely XI For 1st Test vs England Indian captain England Test Jasprit Bumrah MS Dhoni MS Dhoni’s Records Probable playing XI of Indian team Rishabh Pant rishabh pant century Rishabh Pant Milestone Rishabh Pant Milestones Shubman Gill Team India Team India England tour Virat Kohli WTC 2025-27 इंग्लैंड इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड बनाम भारत 2025 इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ऋषभ पंत जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया इंग्लैंड दौरा भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड 2025 भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट 2025 भारत बनाम इंग्लैंड डिटेल्स भारत बनाम इंग्लैंड मिनी बैटल भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड भारतीय कप्तान इंग्लैंड टेस्ट भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल

\