RCB W vs GG W WPL 2025 Dream11 Team Prediction: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच होगी काटें की टक्कर, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन
महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का 12वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला और गुजरात जायंट्स महिला के बीच आज यानी 27 फरवरी को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह पांचवां मैच है.
Royal Challengers Bengaluru Women (WPL) vs Gujarat Giants Women (WPL) 12th Match, WPL 2025 Dream11 Team Prediction: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का 12वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला और गुजरात जायंट्स महिला के बीच आज यानी 27 फरवरी को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह पांचवां मैच है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने अब तक चार मैच खेली हैं. जिसमें 2 में जीत और 2 में हार का समाना किया है. बेंगलुरु ने अपने शुरूआती दोनों मैच में जीत दर्ज की थी. लेकिन इसके बाद दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा. अब स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम तीसरे जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स ने भी अब तक 4 मैच खेली है. जिसमें तीन में हार का सामना करना पड़ा है और एक में जीत दर्ज की है. गुजरात के प्रदर्शन में इस साल भी कोई बदलाव नहीं आया. अंक तालिका में टीम सबसे नीचे है. गुजरात जायंट्स की कप्तानी एश्ले गार्डनर करेंगी. आइए जानते है इस मैच में बेस्ट ड्रीम11 टीम कैसी होगी.
पिच रिपोर्ट
टूर्नामेंट के इस संस्करण में इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं. हमने लगभग 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए देखा है. इससे यह पता चलता है की यह ट्रैक बल्लेबाजी के लिए अच्छा है. स्पिनर को इस पिच से मदद से मिल सकती हैं. जो मैच में अहम भूमिका निभाएंगी. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.
बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम
विकेटकीपर: बेथ मूनी और ऋचा घोष. इसके अलावा उमा छेत्री भी हैं. (किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)
बल्लेबाज: स्मृति मंधाना , फोएबे लिचफील्ड (हरलीन देयोल की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)
ऑलराउंडर्स: एशले गार्डनर, डींड्रा डोटिन,जॉर्जिया वेयरहैम, एलिसे पेरी (अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)
गेंदबाज: किम गार्थ, प्रिया मिश्रा, रेणुका सिंह ठाकुर
कप्तान और उपकप्तान: एलिसे पेरी (कप्तान), एशले गार्डनर (उपकप्तान)
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, स्नेह राणा, एकता बिष्ट, रेणुका सिंह ठाकुर
गुजरात जायंट्स महिला: बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, एशले गार्डनर (सी), डींड्रा डोटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2025 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

