IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम को क्वालीफायर में नहीं मिली एंट्री, विजय माल्या ने कसा तंज
बेंगलोर के कप्तान कोहली ने अपने फैंस के लिए एक भावुक संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "आपके समर्थन और प्यार के लिए सबको धन्यवाद. फैंस, ग्राउंड स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ वादा करें कि अगले साल मजबूती के साथ वापसी करेंगे."
आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने कहा है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम हमेशा कागजों पर अच्छी रही है. विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोयनिस और शिमरॉन हेटमायर व टिम साउदी जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी बेंगलोर का प्रदर्शन बेहद निराशा जनक रहा.
माल्या ने ट्वीट कर कहा, "इस टीम के पास अच्छी लाइनअप थी लेकिन यह केवल पेपर पर ही नजर आई."
Always a great line up but sadly on paper only. Devastated with the wooden spoon. https://t.co/6uYYbXJxVq
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) May 5, 2019
बेंगलोर को आईपीएल के 12वें सीजन में शुरुआती छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि टीम ने इसके बाद पांच मैच जीते थे.
बेंगलोर के कप्तान कोहली ने अपने फैंस के लिए एक भावुक संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "आपके समर्थन और प्यार के लिए सबको धन्यवाद. फैंस, ग्राउंड स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ वादा करें कि अगले साल मजबूती के साथ वापसी करेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).