रविचंद्रन अश्विन ने कहा- नए नियमों के साथ तालमेल बिठाने में लगेगा समय

भारतीय टेस्ट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि कोविड-19 के बाद क्रिकेट जब एक बार फिर शुरू होगी तो खिलाड़ियों को नए नियमों के साथ तालमेल बैठाने में समय लगेगा. कोरोनावायरस के कारण मार्च के मध्य से ही सभी तरह की क्रिकेट गतिविधयां बंद हैं.

रविचंद्रन अश्विन (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय टेस्ट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि कोविड-19 के बाद क्रिकेट जब एक बार फिर शुरू होगी तो खिलाड़ियों को नए नियमों के साथ तालमेल बैठाने में समय लगेगा. कोरोनावायरस के कारण मार्च के मध्य से ही सभी तरह की क्रिकेट गतिविधयां बंद हैं. अश्विन ने बुधवार को अपनी आईपीएल "फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा, कुछ चीजों के साथ ताल मेल बैठाने में समय लग सकता है.

लॉकडाउन का पूरा समय और इसका अनुभव हमारे लिए अलग दुनिया की तरह रहा है. प्राकृति हमें कह रही है कि हमें रुकना चाहिए और थोड़ा पीछे होना चाहिए. बीते वर्षों में हमने इस दुनिया का काफी नुकसान किया है. अब यह समय है जब धरती और भगवान को उसका गौरव वापस दें."

यह भी पढ़ें- 2001 ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान हरभजन सिंह के प्रदर्शन से मुझे मिली प्रेरणा, खेल भावना भी समझी: रविचंद्रन अश्विन

उन्होंने कहा, "यही बात क्रिकेट पर लागू होती है. 1970-80 के दौर में खिलाड़ी विकेट मिलने का जश्न अपनी-अपनी जगह खड़े होकर ताली बजा कर मनाते थे. हाथ मिलाना, गले मिलना ये हालिया दौर में शुरू हुआ है. इसलिए जब हम दोबारा मैदान पर कदम रखेंगे तो हमें कुछ चीजों का आदि होने में समय लगेगा, लेकिन हमें इसे मानना पड़ेगा. मेरे लिए गेंद पर सलाइवा लगाना काफी स्वाभाविक है और इसे न करने के लिए अभ्यास करना होगा."

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त. मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर