QG vs MS, PSL 2026 13th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 13वें मुकाबले में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स (QTG) का सामना मुल्तान सुल्तांस (MS) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने अब तक तीन मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है.

क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Quetta Gladiators vs Multan Sultans, Pakistan Super League 2026 13th Match Live Streaming And Telecast Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 13वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस (QTG vs MS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम अब तक एक जीत के साथ संघर्ष करती नजर आई है, जबकि मुल्तान सुल्तांस की टीम मजबूत नजर आ रही है. यह भी पढ़ें: SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 13वें मुकाबले में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स (QTG) का सामना मुल्तान सुल्तांस (MS) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने अब तक तीन मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है. बल्लेबाजी में हसन नवाज ने पिछले मैच में शानदार पारी खेली थी, जबकि सऊद शकील से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, मुल्तान सुल्तांस की टीम संतुलित नजर आ रही है. साहिबजादा फरहान और स्टीव स्मिथ टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में पीटर सिडल और मोहम्मद वसीम जूनियर अहम भूमिका निभा सकते हैं.

मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (QTG vs MS Head To Head Record)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं, लेकिन आंकड़ों पर नजर डालें तो मुल्तान सुल्तांस का पलड़ा साफ तौर पर भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें मुल्तान सुल्तांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स को सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. हेड-टू-हेड आंकड़े साफ बताते हैं कि मुल्तान सुल्तांस ने क्वेटा के खिलाफ लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है. ऐसे में जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो मुल्तान सुल्तांस का आत्मविश्वास ज्यादा नजर आता है, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स इस रिकॉर्ड को सुधारने के इरादे से मैदान पर उतरती है.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच 13वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (QTG vs MS 13th T20 Match Date And Venue)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 13वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (QTG vs MS 13th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.

भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch QTG vs MS 13th T20 Match Live Streaming In India)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, फैंस इस मैच का लुफ्त फैनकोड ऐप पर उठा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QTG vs MS 13th T20 Match Playing Prediction)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, राइली रूसो, हसन नवाज, ख्वाजा नफे, बेन मैकडरमॉट (विकेटकीपर), टॉम करन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

मुल्तान सुल्तांस: साहिबजादा फरहान, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), शान मसूद, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, अराफात मिन्हास, पीटर सिडल, मोहम्मद वसीम जूनियर, शहजाद गुल, मोमिन कमर.

नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम बनाम मुल्तान सुल्तांस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स