QTG vs ISU, PSL 2026 9th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के नौवें मुकाबले में गुरुवार (2 अप्रैल) को क्वेटा ग्लैडिएटर्स (QUE) का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए शमील हुसैन शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं.

Gaddafi Stadium, Lahore(Credit: X/@arifamin045)

Quetta Gladiators vs Islamabad United, Pakistan Super League 2026 9th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का नौवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (QUE vs ISL) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने इस सीजन में एक जीत और एक हार के साथ संतुलित शुरुआत की है. वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम एक हार और एक रद्द मुकाबले के बाद इस मैच में वापसी करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के नौवें मुकाबले में गुरुवार (2 अप्रैल) को क्वेटा ग्लैडिएटर्स (QUE) का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए शमील हुसैन शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं. वहीं, अबरार अहमद ने पिछले मैच में तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. दूसरी तरफ, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है और डेवोन कॉनवे, शादाब खान व इमाद वसीम जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड (QUE vs ISL Head To Head)

पाकिस्तान सुपर लीग में दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 12 मैच जीते हैं जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड को 10 मुकाबलों में जीत मिली है.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहा है. यहां खेले गए मुकाबलों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. हालांकि, सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को भी मदद मिलती है.

लाहौर का मौसम (Lahore Weather Update)

2 अप्रैल को लाहौर का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे फैंस को पूरा मुकाबला बिना किसी रुकावट के देखने को मिल सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QUE vs ISL 9th T20 Match Playing Prediction)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, रिली रोसो, हसन नवाज, बेन मैकडरमॉट (विकेटकीपर), टॉम करन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद.

नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को महज 157 रनों पर समेटा, शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट