UAEW vs QATW, ICC Women's T20 World Cup Qualifier 2025 Live Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में क़तर महिला बनाम यूएई महिला होगी कांटे की टक्कर, यहां जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
ICC महिला T20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालिफायर 2025 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में किसी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
Qatar Women's National Cricket Team vs United Arab Emirates Women's National Cricket Team: संयुक्त अरब अमीरात महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कतर महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ICC महिला T20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालिफायर 2025 के तहत ग्रुप बी का छठा मुकाबला संयुक्त 10 मई (शुक्रवार) को खेला जाएगा. यह मैच थाईलैंड के बैंकोक स्थित टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा. कतर महिला टीम ICC T20I रैंकिंग में 52वें स्थान पर है. हालांकि टीम ने अपने पिछले 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और शानदार लय में नजर आ रही है. टीम की उम्मीदें अनुभवी ओपनर आयशा और मिडिल ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज सुधा थापा पर टिकी होंगी. भारत-पाक तनाव के बीच स्मृति मंधाना ने की भारतीय सेना की हौसला अफजाई, बोलीं- आपकी ताकत हमारी आज़ादी की ढाल
दूसरी ओर, यूएई महिला टीम इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है. टीम ने अपना पिछला मुकाबला मलेशिया महिला टीम के खिलाफ 9 विकेट से जीता था. बारिश के कारण मैच 7 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया था, जिसमें मलेशिया केवल 30 रन ही बना सकी. यूएई की ओर से कटी थॉम्पसन ने 4 विकेट चटकाए और बल्लेबाजी में एशा रोहित और लावण्या केनी ने संयम से खेलते हुए जीत दिलाई. वर्तमान में यूएई महिला टीम ग्रुप बी की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है। टीम की प्रमुख बल्लेबाज लावण्या केनी और गेंदबाज कटी थॉम्पसन हैं.
यूएई महिला बनाम कतर महिला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
संयुक्त अरब अमीरात महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कतर महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मुकाबला 10 मई (शुक्रवार) को थाईलैंड के बैंकोक स्थित टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा. जिसका टॉस 11:30 AM को होगा
यूएई महिला बनाम कतर महिला मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
ICC महिला T20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालिफायर 2025 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में किसी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. FanCode पर इस मैच को देखने के लिए ₹59 का भुगतान करना होगा. क्रिकेट प्रेमी मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर इस रोमांचक मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

