Portugal vs Norway 3rd T20 2025 Live Streaming: आज तीसरे टी20 में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी पुर्तगाल और नॉर्वे, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
पुर्तगाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नॉर्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज तीसरा टी20 खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल्बर्टिया के सांतारेम क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. तीन ,मैचों की टी20 सीरीज फ़िलहाल 1-1 की बराबरी है.
Portugal National Cricket Team vs Norway National Cricket Team 3rd T20 2025 Live Streaming: पुर्तगाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नॉर्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज तीसरा टी20 खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल्बर्टिया के सांतारेम क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. तीन ,मैचों की टी20 सीरीज फ़िलहाल 1-1 की बराबरी है. पहले टी20 में नॉर्वे ने 39 रनों से जीत दर्ज की. जबकि दूसरे टी20 में पुर्तगाल ने जबरदस्त वापसी करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की. अब सीरीज का आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमाएगी. ऐसे में नज्जाम शहजाद के हाथों में पुर्तगाल की कप्तानी होगी. जबकि नॉर्वे की कप्तानी ख़िज़र अहमद करेंगे. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
पुर्तगाल और नॉर्वे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
पुर्तगाल और नॉर्वे के बीच तीसरा टी 20 मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को अल्बर्टिया के सांतारेम क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा.
पुर्तगाल और नॉर्वे के बीच तीसरा टी 20 मुकाबला कहां से देखें?
पुर्तगाल और नॉर्वे के बीच तीसरे टी20 मुकाबला का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. हालांकि भारत में टीवी पर इसके लाइव प्रसारण के बारे में कोई जानकारी है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पुर्तगाल: नज्जम शहजाद (कप्तान), अमनदीप सिंह, मिगुएल मचाडो (विकेटकीपर), कॉनराड ग्रीनशील्ड्स, जुआन हेनरी, जलपेश विजय, धवलकुमार नोरोतम, राहुलकुमार हशु, उपेन शांतू, एमडी सिराज निपो, शर्मन वाज़
नॉर्वे: कुरुगे अबेरत्ना, खिजर अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), विनय रवि, अहमदुल्ला शिनवारी, उस्मान आरिफ, कमर मुश्ताक, जुनैद महमूद हुसैन, अनिल परमार, शेर सहक, फैसल रजा, विशाल शर्मा