Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2025 Live Streaming: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 23वां मैच आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का पांचवां मैच होगा. गुजरात टाइटंस ने अब तक 4 मैच खेले हैं. जिसमें 3 में जीत और एक में हार का सामना किया है. इसके अलावा अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. शुभमन गिल के हाथों में गुजरात की कमान होगी. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने भी अब तक 4 मैच खेला है. जिसमें दो में जीत और दो में हार का सामना किया है. ऐसे में आज वे गुजरात के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी. संजू सैमसन राजस्थान की कप्तानी करेंगे. दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 23वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 23वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 23वां मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 23वां मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर उपलब्ध होगा.
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 23वें मुकाबला की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 के 23वें मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट फैंस https://hindi.latestly.com/sports/ पर भी पढ़ सकते हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएट्ज़ी, कैगिसो रबाडा, करीम जानत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, कुमार कुशाग्र, जयंत यादव
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, नितीश राणा, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, संदीप शर्मा, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, वैभव सूर्यवंशी










QuickLY