IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को तिलक वर्मा ने सौंपी डेब्यू कैप, दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया में हुई ऐतिहासिक एंट्री; देखें वीडियो
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में दोनों टीमें दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं. वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू ने इस मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ा दिया है.
Vaibhav Sooryavanshi Handed Team India Debut Cap: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. बिहार के 15 वर्षीय बल्लेबाज को मैच शुरू होने से पहले टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने डेब्यू कैप सौंपी. इसके साथ ही वैभव ने टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने सफर की शुरुआत की. इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: ENG vs IND, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
15 साल की उम्र में पूरा हुआ सपना
27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल 99 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया. इसके साथ ही वह टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बन गए. वैभव लंबे समय से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से चर्चा में थे और आखिरकार उन्हें इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू का मौका मिल गया.
वैभव सूर्यवंशी को पहली बार इंडिया कैप मिली
Young enough to surprise. Good enough to belong. 🇮🇳
At just 15, #VaibhavSooryavanshi becomes India's youngest-ever debutant. 🙌#ENGvIND 2nd T20I 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/D6DsEU2Bxh
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 4, 2026
आईपीएल और अंडर-19 विश्व कप में मचाया था धमाल
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पारियों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की. उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा. इससे पहले आईपीएल 2025 में उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर लीग इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था.
इसके अलावा आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में उन्होंने 175 रन की यादगार पारी खेली थी, जो अंडर-19 विश्व कप फाइनल के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.
तिलक वर्मा ने सौंपी डेब्यू कैप
टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप पहनाई. युवा खिलाड़ी से युवा खिलाड़ी को मिली यह जिम्मेदारी टीम इंडिया में नई पीढ़ी के नेतृत्व और भरोसे की झलक भी दिखाती है.
सीरीज में जीत की तलाश में टीम इंडिया
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में दोनों टीमें दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं. वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू ने इस मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ा दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2026 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

