Portugal vs Norway 1st T20 2025 Live Streaming: आज पहले टी20 में पुर्तगाल और नॉर्वे के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
Bat And Ball (Photo: Pixabay)

Portugal National Cricket Team vs Norway National Cricket Team 1st T20 2025 Live Streaming: पुर्तगाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नॉर्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज पहला टी20 खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल्बर्टिया के सांतारेम क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह सीरीज का पहला मैच होगा.  ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. दोनों टीमों की पिछले एक साल के प्रदर्शन की बात करें तो पुर्तगाल ने पांच मैच खेले हैं. जिसमें 2 में जीत और 3 में हार का सामना किया. दूसरी ओर, नॉर्वे ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है. नॉर्वे ने 8 मैचों में 7 जीत और सिर्फ एक में हार का सामना किया. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: MI vs RCB TATA IPL 2025 Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

 

पुर्तगाल और नॉर्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

पुर्तगाल और नॉर्वे के बीच पहला टी 20 मुकाबला आज यानी 7 अप्रैल को अल्बर्टिया के सांतारेम क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा.

पुर्तगाल और नॉर्वे के बीच पहला टी 20 मुकाबला कहां से देखें?

पुर्तगाल और नॉर्वे के बीच पहले टी20 मुकाबला का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. हालांकि भारत में टीवी पर इसके लाइव प्रसारण के बारे में कोई जानकारी है.