पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के कर्फ्यू के उल्लंघन की बात को नकारा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को कहा है कि उसके देश के खिलाड़ियों ने आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत के साथ होने वाले मैच के दिन कर्फ्यू का उल्लंघन नहीं किया. पीसीबी के प्रवक्ता ने समाचार चैनल डॉन न्यूज से कहा कि, "क्रिकेट खिलाड़ियों ने कर्फ्यू नहीं तोड़ा है."प्रवक्ता ने कहा, "जो वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वो भारत के खिलाफ होने वाले मैच से दो दिन पहले के हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Photo Credit: IANS)

लाहौर. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को कहा है कि उसके देश के खिलाड़ियों ने आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत के साथ होने वाले मैच के दिन कर्फ्यू का उल्लंघन नहीं किया. पीसीबी के प्रवक्ता ने समाचार चैनल डॉन न्यूज से कहा कि, "क्रिकेट खिलाड़ियों ने कर्फ्यू नहीं तोड़ा है." प्रवक्ता ने कहा, "जो वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वो भारत के खिलाफ होने वाले मैच से दो दिन पहले के हैं. कर्फ्यू के समय सभी खिलाड़ी अपने होटल में थे."

पाकिस्तान को इस मैच में भारत के हाथों डकवर्थ लुइस नियम के तहत 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस और उनके कर्फ्यू तोड़ने की बात पर सवाल खड़े हुए थे. यह भी पढ़े-IND vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बताई पाक की हार की वजह

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा जो पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी भी हैं, ने ट्वीट किया, "हम बाहर डिनर के लिए गए थे. अगर खिलाड़ी हार जाते हैं तो भी वह खाना खाने के हकदार रहते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

PAK vs AUS ODI Series 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, मोहम्मद रिजवान को नहीं मिली जगह; यहां देखें टीम, शेड्यूल, हेड-टू-हेड और सभी अहम जानकारी

WTC Points Table: बांग्लादेश की जीत से टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान, पाकिस्तान की हार के बाद पूरी बदल गई अंक तालिका

Citizenship New Rules: गृह मंत्रालय के फैसले के बाद नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव, पाक-बांग्लादेश और अफगानिस्तान के आवेदकों के लिए पासपोर्ट संबंधी जानकारी देना अनिवार्य

India-Pak Petrol-Diesel Prices: पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; जानें दोनों देशों के रेट में कितना है फर्क