Pakistan vs West Indies, ICC Cricket World Cup 2019 Weather and Pitch Report: देखें आज के मैच में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज मैच के दौरान तापमान लगभग 19 से 21 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. वही मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की संभावना न के बराबर है, लेकिन मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे.

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम (Photo Credits: Getty Images)

Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे मुकाबले में आज नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज मैदान (Trent Bridge Cricket Ground) में पाकिस्तान (Pakistan) का सामना वेस्टइंडीज (West Indies) के साथ है. दोनों ही टीमें आज के इस मैच से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का अपना आगाज करेंगी. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा, वहीं मैच का टॉस 2:30 बजे होगा.

कैसा रहेगा मौसम का हाल:

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज मैच के दौरान तापमान लगभग 19 से 21 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. वही मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की संभावना न के बराबर है, लेकिन मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of Pakistan vs West Indies ICC World Cup 2019: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

पिच रिपोर्ट:

ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम का मैदान अक्सर बल्लेबाजों के मुफीद रहता है. क्योंकि यहां का विकेट बिलकुल सपाट है, ऐसे में हम एक उच्च स्कोरिंग खेल की उम्मीद कर सकते हैं.

संभावित टीमें इस प्रकार है:

पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान व विकेटकीपर), बाबर आजम, फ़खर ज़मान, इमाम उल हक, हैरिस सोहेल, आसिफ अली, मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शोएब मलिक और वहाब रियाज.

वेस्टइंडीजः जेसन होल्डर (कप्तान), आंद्रे रसेल, एशले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, क्रिस गेल, डेरेन ब्रावो, एविन लुईस, फेबियन एलन, केमर रोच, निकोलस पूरन, ओशन थॉमस, शाई होप, शैनन गेब्रियल, शेल्डन कॉटरेल, शिमरॉन हेटमेयर.

Share Now

संबंधित खबरें

IMD Weather Update: देश के मौसम में बड़ा बदलाव, उत्तर प्रदेश-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Forecast Today, May 16: देश में भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आज बारिश की संभावना

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड