Pakistan vs West Indies 2nd Test 2025 Day 3 Scorecard: दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 120 रन से हराया, सीरीज को 1-1 की बराबरी पर किया खत्म, देखें मैच का स्कोरकार्ड
West Indies (Photo: @ESPNcricinfo)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team 2nd Test 2025 Day 3 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 120 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने 2 मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया. दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 254 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में मेजबान टीम 133 रन सिमट गई. पाकिस्तान की ओर बाबर आज़म ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. इस मैच में वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वार्रिकान ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा इस पूरी सीरीज के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए जोमेल वार्रिकान को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया.

यह भी पढें: Sri Lanka vs Australia Test Stats: टेस्ट में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

दूसरे टेस्ट में वार्रिकान ने बल्ले से 36* और 18 रन बनाए. जबकि गेंदबाजी में कुल 9 विकेट चटकाए. यह वेस्टइंडीज की 1990 के बाद पाकिस्तान सरज़मीं पर पहली जीत है. वेस्टइंडीज की टीम जो इस चक्र में अब तक कुछ प्रदर्शन नहीं की थी. उन्होंने 2025 की शुरुआत शानदार अंदाज किया है.

वेस्टइंडीज की पहली पारी

मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज 41.1 ओवर में 163 रनों पर सिमट गई. मेहमान टीम की ओर से पहली पारी में गुडाकेश मोती ने अर्धशतकीय पारी खेली. गुडाकेश मोती ने 87 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ने नाबाद 36 रन, केमर रोच 25 रन का योगदान दिया. पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में नोमान अली ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए.

पाकिस्तान की पहली पारी

पाकिस्तान 163 रनों के जवाब में 47 ओवर में 154 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप साभित हो गई. मेजबान टीम की ओर से कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने सबसे ज्यादा 75 गेंदों में 49 रन बनाए. इसके अलावा सऊद शकील ने 32 रन का योगदान दिया. वेस्टइंडीज की ओर से पहली पारी में जोमेल वार्रिकान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. गुडाकेश मोती को 3 विकेट और केमर रोच 2 विकेट मिला.

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी

दूसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 66.1 ओवर में 244 रनों पर सिमट गई. मेहमान टीम ने 253 रनों की बढ़त हासिल की और पाकिस्तान को 254 रनों को टारगेट दिया . वेस्टइंडीज की ओर से दूसरी पारी में कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने सबसे ज्यादा 74 गेंदों में 54 रन बनाए. इसके अलावा टेविन इमलाच ने 35 रन, केविन सिंक्लेयर ने 28 रन, गुडाकेश मोती 18 रन और आमिर जंगू ने 30 रन का योगदान दिया. दूसरी ओर, पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में नोमान अली और साजिद खान ने जबरदस्त गेंदबाजी की. दूसरी पारी में नोमान अली और साजिद खान ने 4-4 विकेट चटकाए.

पाकिस्तान की दूसरी पारी

दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम ने 24 ओवरों में चार विकेट खोकर 76 रन बनाए थे. लेकिन तीसरे पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप हो गई. पाकिस्तान की टीम 44 ओवर में 133 रन पर ऑल आउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा बाबर आज़म 31 रन और कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने 25 रन बनाए. वहीं वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वार्रिकान ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. जबकि केविन सिंक्लेयर को 3 विकेट और गुडाकेश मोती को 2 विकेट मिला.