क्रिकेट

PAK vs SA 1st Test 2025 Scorecard, Day 1 Tea Break: पाकिस्तान ने 4 विकेट खोकर बनाए 199 रन, दक्षिण अफ्रीका ने की वापसी, यहां देखें पहले दिन का लाइव स्कोरकार्ड

मेज़बान टीम ने पहले दिन चाय तक 57 ओवर में 199 रन बनाकर चार विकेट खो दिए. कप्तान शन मसूद और इमाम-उल-हक की शानदार पारियों ने पाकिस्तान को सधी हुई शुरुआत दिलाई, लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने बीच-बीच में वापसी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट झटके हैं. चाय ब्रेक तक बाबर आज़म 23 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ कोई नया बल्लेबाज अभी क्रीज पर नहीं आया है.

PAK vs SA 1st Test 2025 Scorecard, Day 1 Tea Break: पाकिस्तान ने 4 विकेट खोकर बनाए 199 रन, दक्षिण अफ्रीका ने की वापसी, यहां देखें पहले दिन का लाइव स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Credit: X/@ProteasMenCSA)

Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (PAK vs SA Test Series) का पहला मुकाबला 12 अक्टूबर (रविवार) से 16 अक्टूबर तक लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें मेज़बान टीम ने पहले दिन चाय तक 57 ओवर में 199 रन बनाकर चार विकेट खो दिए. कप्तान शन मसूद और इमाम-उल-हक की शानदार पारियों ने पाकिस्तान को सधी हुई शुरुआत दिलाई, लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने बीच-बीच में वापसी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट झटके हैं. चाय ब्रेक तक बाबर आज़म 23 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ कोई नया बल्लेबाज अभी क्रीज पर नहीं आया है. पाकिस्तान ने 1 विकेट खोकर बनाए 107 रन, दक्षिण अफ्रीका को विकेट की तलाश, यहां देखें पहले दिन का लाइव स्कोरकार्ड

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआत टीम के लिए अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक केवल 2 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. शुरुआती झटका लगने के बाद इमाम-उल-हक और कप्तान शन मसूद ने संभलकर बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 161 रन की उपयोगी साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इमाम-उल-हक ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 153 गेंदों पर 93 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था. वह शतक से चूक गए, लेकिन लंबी पारी खेलकर पाकिस्तान को स्थिरता दिलाई. वहीं कप्तान शन मसूद ने 147 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था. मसूद की पारी धीमी जरूर रही, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण रही.

लंबे समय तक विकेट के इंतजार के बाद साउथ अफ्रीका के स्पिनरों ने मैच में वापसी करवाई. सेनुरन मुथुसामी ने इमाम-उल-हक और सऊद शकील को आउट कर टीम को राहत दी. मुथुसामी ने 11 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं ऑफ स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायन ने कप्तान शन मसूद को एलबीडब्ल्यू आउट किया. साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने नई गेंद से शानदार स्पेल किया, 11 ओवर में 2 मेडन डालते हुए सिर्फ 39 रन देकर 1 विकेट लिया. वहीं ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने 19 ओवर में 46 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन वे लगातार दबाव बनाए रखे रहे. मुथुसामी और सुब्रायन ने संयुक्त रूप से तीनों प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की लय तोड़ी है. पाकिस्तान का स्कोर 199 रन पर चार विकेट है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2025 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).