पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर ने PCB से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपना कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया है. क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, आर्थर ने शुक्रवार को हुई पीसीबी क्रिकेट समिति की बैठक के दौरान अपने कोचिंग अनुबंध को दो साल आगे तक बढ़ाने का अनुरोध किया था.

मिकी आर्थर (Photo Credits: Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan national cricket team) के मुख्य कोच मिकी आर्थर (Mickey Arthur) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से अपना कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया है. क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, आर्थर ने शुक्रवार को हुई पीसीबी क्रिकेट समिति की बैठक के दौरान अपने कोचिंग अनुबंध को दो साल आगे तक बढ़ाने का अनुरोध किया था.

आर्थर ने इसके साथ ही पीसीबी को उनके सहायक कोच के रूप में एक स्थानीय कोच नियुक्त करने का भी सुझाव दिया. कोच की इस मांग पर पीसीबी अब सीनियर क्रिकेटरों की सलाह ले रहा है. कई सीनियर क्रिकेट आर्थर के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं और उनका मानना है कि मुश्किल समय में कोच टीम को बाहर निकालने में विफल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार से निराश है पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर, कहा- उम्मीद है न्यूजीलैंड हमारा काम कर दे

पीसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को आर्थर की जगह नए कोच बनाने के भी सुझाव मिल रहे हैं. पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि पाकिस्तान को एक ऐसा कोच नियुक्त करना चाहिए जो तीनों प्रारूपों में खेल चुका हो.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

How And Where To Watch England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd Test Match Day 1 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा पहले दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान तीसरे टेस्ट का लाइव लुत्फ

England vs Pakistan 3rd Test Match Day 1 Preview: एजबेस्टन में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स