पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने रचा इतिहास, इलिट सूची में धोनी के साथ आए

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने बुधवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है. सरफराज वनडे क्रिकेट में धोनी के बाद 50 मैचों में किसी टीम की कप्तानी करने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं. सरफराज ने यह मुकाम कराची में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में हासिल किया है.

पाक क्रिकेट कप्तान सरफराज अहमद (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली :  पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) ने बुधवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बराबरी कर ली है. सरफराज वनडे क्रिकेट में धोनी के बाद 50 मैचों में किसी टीम की कप्तानी करने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं.

सरफराज ने यह मुकाम कराची में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में हासिल किया है. धोनी ने विकेटकीपर रहते हुए 200 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें से उन्होंने 110 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 74 मैचों में हार उनके हिस्से आई है. पांच मैच टाई रहे हैं. सरफराज ने अभी तक बतौर कप्तान 27 मैच जीते हैं और 20 में उन्हें हार मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी