Pakistan vs South Africa: सरफराज अहमद ने फेहलुकवायो से मिलकर मांगी माफी, आदिले फेहलुकवायो ने किया माफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद (Sarfraz Ahmed) ने शुक्रवार को रंगभेदी टिप्पणी करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के आदिले फेहलुकवायो (Andile Phehlukwayo) से व्यक्तिगत तौर पर माफी मांग ली है.

आदिले फेहलुकवायो और सरफराज अहमद (Photo Credit: Getty Images)

Pakistan vs South Africa: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद (Sarfraz Ahmed) ने शुक्रवार को रंगभेदी टिप्पणी करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के आदिले फेहलुकवायो (Andile Phehlukwayo) से व्यक्तिगत तौर पर माफी मांग ली है. सरफराज ने ट्वीटर पर अपनी और फेहलुकवायो की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "इस सुबह मैंने फेहलुकवायो से माफी मांग ली है, औरउन्होंने मेरी माफी स्वीकार कर ली है. मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका के लोग भी मेरी माफी स्वीकार करेंगे."

यह घटना पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में खेले गए दूसरे वनडे मैच की है. जब सरफराज ने दूसरी पारी में 37वें ओवर के दौरान फेहलुकवायो को कहा, "अबे काले, तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? तू क्या पढ़वाकर आया है?"

यह भी पढ़ें- Pakistan vs South Africa: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सरफराज अहमद के नस्‍ली टिप्‍पणी पर दिया बड़ा बयान

पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद की इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की गई थी. उन्होंने अपनी टिप्पणी पर माफी मांग ली थी लेकिन शुक्रवार को उन्होंने फेहुलक्वायो से मुलाकात कर निजी तौर पर माफी मांगी.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट