PAK vs AFG, CWC 2019: जीत से गदगद इमाद वसीम ने कहा- मैं पूरा ओवर खेलना चाहता था बस

पाकिस्तान को शनिवार को हेडिंग्ले मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी इमाद वसीम ने कहा है कि जब वह बल्लेबाजी करने गए तो उनकी कोशिश पूरे 50 ओवर खेलने की थी.

इमाद वसीम (Photo Credits: Getty Images)

PAK vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तान को शनिवार को हेडिंग्ले मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी इमाद वसीम ने कहा है कि जब वह बल्लेबाजी करने गए तो उनकी कोशिश पूरे 50 ओवर खेलने की थी. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 228 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन अफगानी फिरकी ने पाकिस्तान के लिए संकट पैदा कर दिया था और उसके छह विकेट महज 156 रनों पर ही टपका दिए थे. ऐसे समय में इमाद ने एक छोर संभाले रखा और नाबाद 49 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई.

इमाद ने न सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी अच्छा योगदान दिया और दो विकेट हासिल किए. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. ट्रॉफी मिलने के बाद इमाद ने कहा, "जब मैं बल्लेबाजी के लिए गया था तब राशिद खान बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे थे. ईमानदारी से कहूं तो मैं उन्हें पकड़ नहीं पा रहा था. मैं बस विकेट पर खड़ा रहना चाहता था और पूरे 50 ओवर खेलना चाहता था."

यह भी पढ़ें- PAK vs AFG, CWC 2019: हार के बाद गुलबदीन नैब का छलका दर्द, कहा- काश हामिद होते तो शायद हम जीत जाते

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "हमारे पास गुलबदीन नैब के अलावा कोई और गेंदबाज नहीं था जिसे निशाना बनाया जाए. विकेट पर काफी स्पिन थी. उनके पास विश्व स्तरीय स्पिनर हैं इसलिए हमारी रणनीति थी कि जब तेज गेंदबाज आएंगे तब आक्रमण करेंगे." इमाद ने यहां मौजूद दर्शकों का भी शुक्रिया अदा किया और कहा, "दर्शकों का शुक्रिया. यहां घर जैसा लगा. हम नहीं जानते कि क्या होने वाला है. अब हमें अपने ऊपर भरोसा है कि हम जीत सकते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स