क्रिकेट

संजीव गोयनका की केएल राहुल के साथ तीखी नोखझोक पर प्रशंसकों ने एमएस धोनी को किया याद, जब उन्हें पुणे के कप्तानी से हटाया था, देखें पोस्ट

8 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 57वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट से हरा दिया.

संजीव गोयनका की केएल राहुल के साथ तीखी नोखझोक पर प्रशंसकों ने एमएस धोनी को किया याद, जब उन्हें पुणे के कप्तानी से हटाया था, देखें पोस्ट
संजीव गोयनका, केएल राहुल (Photo: X)

8 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 57वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट से हरा दिया. इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकशान 165 रन बनाए थे. हैदराबाद ने 166 रन के लक्ष्य को सिर्फ 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया और वह भी बिना कोई विकेट खोए. इस दौरान मैच खत्म होने के बाद सुपर जाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका की केएल राहुल से झड़प हो गई जो कैमरे में कैद हो गई।. सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने इसकी तुलना उसी तरह की घटना से की जो 2017 में हुई थी जब संजीव गोयनका ने एमएस धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स फ्रेंचाइजी के कप्तान के रूप में 'बर्खास्त' कर दिया था. नीचे आप प्रशंसकों के ट्वीट देख सकतें हैं.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).