क्रिकेट

Oman vs USA ODI ICC Men's CWC League 2 2025 Live Streaming: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 51वां मैच 12 फरवरी को ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल अमरात, अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जाएगा.

Oman vs USA ODI ICC Men's CWC League 2 2025 Live Streaming: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
संयुक्त राज्य अमेरिका (Photo Credits: Twitter)

Oman National Cricket Team vs United States National Cricket Team ICC Men's Cricket World Cup League 2 2025 Live Streaming: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 51वां मैच 12 फरवरी को ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला  अल अमरात, अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जाएगा. ओमान ने अब तक 13 मैचों खेले हैं. जिसमें 6 जीत, 5 में हार और 2 मैच बेनतीजा रहा है.  इस दौरान आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 अंक तालिका में ओमान की पांचवें स्थान पर है. वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका अंक तालिका में पहले स्थान पर है. संयुक्त राज्य अमेरिका ने अब तक 13 मैच खेलें हैं. जिसमें 9 में जीत और 4 में हार का सामना किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच का लुफ्त आप कहां से उठा पाएंगे.

यह भी पढें: Pakistan vs South Africa 3rd ODI Tri-Series 2025 Live Streaming: तीसरे वनडे में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ओमान बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 मैच 51 कब खेला जाएगा?

ओमान बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का मैच 51वां 12 फरवरी बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस कस समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

 ओमान बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 मैच  51 कहां देखें?

ओमान बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का मैच 51वां मैच भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा. किसी भी टीवी चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण नहीं होगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड

ओमान: आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, अयान खान, कश्यप प्रजापति, प्रतीक आठवले, खालिद कैल, मेहरान खान, बिलाल खान, कलीमुल्लाह, अहमद फैज, रफीउल्लाह, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी, फैयाज बट, जय ओडेदरा, करण सोनावले, जतिंदर सिंह, शकील अहमद, आशीष ओडेदरा, आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, संदीप गौड़, समय श्रीवास्तव, मुजाहिर रजा। वसीम अली, सिद्धार्थ बुक्कापट्टनम

संयुक्त राज्य अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), स्मित पटेल, सैतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, एंड्रीज गौस, हरमीत सिंह, नोस्थुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, जुआनॉय ड्रिस्डेल, उत्कर्ष श्रीवास्तव, जसदीप सिंह, शैडली वान शल्कविक, यासिर मोहम्मद, सुशांत मोदानी, संजय कृष्णमूर्ति, आरोन जोन्स

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).