NZ vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 13वें मुकाबले में आज न्यूजीलैंड (New Zealand) का मुकाबला अफगानिस्तान (Afghanistan) के साथ है. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.

अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: File Photo)

NZ vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 13वें मुकाबले में आज न्यूजीलैंड (New Zealand) का मुकाबला अफगानिस्तान (Afghanistan) के साथ है. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. बता दें कि यह मैच टॉन्टन के द काउंटी ग्राउंड (The County Ground) में खेला जा रहा है. मैच लाइव प्रसारण भारतीय समयनुसार शाम 6 बजे से किया जाएगा.

बता दें कि आज के मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है, वहीं छुपा रुस्तम का तमगा लेकर विश्व कप में आई अफगानिस्तान अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है. आज के मैच में अफगानिस्तान की टीम अपने हार के सिलसिले को तोड़ने की कोशिश करेगी.

संभावित टीमें इस प्रकार है:

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिस हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद.

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर.

Share Now

संबंधित खबरें

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर और घाटी में भी महसूस किए गए कंपन

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी