क्रिकेट

Northern Superchargers vs Welsh Fire, The Hundred 2025 3rd Match 2025 Live Streaming In India: नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम वेल्श फायर के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम वेल्श फायर के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेल्श फायर की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेल्श फायर की टीम ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं. जबकि, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला.

Northern Superchargers vs Welsh Fire, The Hundred 2025 3rd Match 2025 Live Streaming In India: नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम वेल्श फायर के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम वेल्श फायर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Northern Superchargers vs Welsh Fire, The Hundred Mens Competition 2025 3rd Match Live Streaming: द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता 2025 का तीसरा मुकाबला आज यानी सात अगस्त को नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम वेल्श फायर के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले (Headingley) में भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा. इस सीजन में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला हैं. दोनों टीमें पिछले सीजन को भूलकर नए सिरे से आगाज करना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहीं हैं. जबकि, वेल्श फायर की कमान टॉम एबेल (Tom Abell) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लीड्स में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स महिला बनाम वेल्श फायर महिला के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

इस मुकाबले में आप स्टीव स्मिथ पर सबकी निगाहें होंगी. स्टीव स्मिथ गज़ब की फॉर्म में है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के पास 258 टी20 मैचों का अनुभव है. स्टीव स्मिथ ने 4 सेंचुरी और 28 हाफ सेंचुरी ठोकते हुए 5,806 रन बनाए हैं. नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स पिछले सीजन में प्लेऑफ से मामूली अंतर से चूक गई थी. इस बार नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम में जैक क्रॉली और डैन लॉरेंस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिससे ब्रूक और डेविड मिलर के साथ मिलकर बल्लेबाज़ी और भी मजबूत हुई है.

वहीं, वेल्श फायर की टीम पिछले सीजन में छठे स्थान पर रही थी. इस बार वेल्श फायर बदलाव के इरादे से मैदान में नजर आएगी. वेल्श फायर की सबसे बड़ी ताकत हैं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ हैं. स्टीव स्मिथ अपने अनुभव से टीम की बल्लेबाज़ी में नई मजबूती लाएंगे. इसके साथ ही जॉनी बेयरस्टो और टॉम कोहलर-कैडमोर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज टीम को खतरनाक बना रहे हैं. दोनों टीमों में दमदार बल्लेबाज़ हैं, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है.

पिच रिपोर्ट

द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता 2025 का तीसरा मुकाबला आज यानी सात अगस्त को नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम वेल्श फायर के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा. विमेंस हंड्रेड के मौजूदा सीजन में हेडिंग्ले का मैदान रन बनाने के लिए आसान नहीं रहा है. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. इस मैदान पर 130 से ज़्यादा रन का स्कोर भी अच्छा माना जा सकता है. दोनों टीमें पहली जीत के लिए खेलना चाहेंगी और विरोधी टीम को कड़ी टक्कर देंगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (NS vs WF Head-to-Head)

द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम वेल्श फायर के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेल्श फायर की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेल्श फायर की टीम ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं. जबकि, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला.

द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता 2025 का तीसरा मुकाबला नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम वेल्श फायर के बीच कब और कहां खेला जाएगा?

द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता 2025 का तीसरा मुकाबला आज यानी सात अगस्त को नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम वेल्श फायर के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में भारतीय समयानुसार देर रात 11:00 बजे से शुरू होगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.

भारत में द हंड्रेड 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

द हंड्रेड 2025 (The Hundred 2025) टूर्नामेंट के पुरुष और महिला दोनों मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक 100-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को अपने टीवी पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री में देख सकते हैं.

द हंड्रेड 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ‘द हंड्रेड’ के मैच देखना चाहते हैं, तो SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा, FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए दर्शकों को इन प्लेटफॉर्म्स पर लॉगिन करना होगा और संभवतः सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़े.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स: जैक क्रॉली, डेविड मलान, डेन लॉरेंस, हैरी ब्रूक (कप्तान), डेविड मिलर, माइकल पेपर, इमाद वसीम, जेम्स फुलर, आदिल राशिद, मैथ्यू पॉट्स, मोहम्मद आमिर.

वेल्श फायर: जॉनी बेयरस्टो, स्टीफन एस्किनाज़ी, स्टीव स्मिथ,टॉम कोहलर-कैडमोर, टॉम एबेल (कप्तान), ल्यूक वेल्स, पॉल वाल्टर, क्रिस ग्रीन, डेविड पायने, रिले मेरेडिथ, मेसन क्रेन.

नोट: नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम वेल्श फायर के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2025 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).