Nitish Rana Injury Update: IPL 2024 के पुरे सीजन से बाहर हो सकते है नितीश राणा, KKR स्टार की पत्नी ने शेयर की हाथ पर लगे प्लास्टर वाली तस्वीर

Nitish Rana Injury Update: केकेआर के क्रिकेटर नितीश राणा को आईपीएल 2024 में अपने पहले मैच में SRH के खिलाफ उंगली में चोट लग गई थी. राणा ने आगे जम्प लगाकर कैच लेने की कोशिश की और उनकी उंगली में चोट लग गई. तब से वह आरसीबी और डीसी के खिलाफ मैचों में नहीं खेले हैं. टीम ने अभी तक उनकी उपलब्धता पर कोई अपडेट नहीं दिया है. सीएसके के खिलाफ केकेआर के मैच से पहले, राणा की पत्नी साची मारवाह ने नीतीश राणा की तस्वीर के साथ एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जहां उन्हें प्लास्टर में हाथ लगाए देखा गया था. अनुमान है कि कैच लेते समय उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है. ऐसे में उन्हें मैदान पर लौटने में काफी समय लग सकता है. केकेआर की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है.

                              (Photo Credits: saachi.marwah/Instagram)

ट्वीट देखें: