New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं. इन आंकड़ों पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड महिला टीम का प्रदर्शन ज्यादा मजबूत रहा है और उनका पलड़ा साफ तौर पर भारी दिखाई देता है.

न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, 3rd T20I Match Pitch Report: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 20 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 07:15 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 18 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भी बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी अमेलिया केर (Amelia Kerr) कर रही हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कमान लौरा वोलवार्ट (Laura Wolvaardt) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

न्यूजीलैंड महिला टीम इस समय आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में चौथे स्थान पर है और उनकी रेटिंग 254 है. हाल ही में न्यूजीलैंड महिला टीम ने जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था. कप्तान अमेलिया केर, जेस केर, इज़ाबेला गेज़ और ब्रुक हॉलिडे जैसे खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

वहीं दक्षिण अफ्रीका महिला टीम आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है और उनकी रेटिंग 241 है. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. टीम में ऐनीके बॉश, मारीज़ान कैप, एनेरी डर्कसेन और लौरा वोलवार्ट जैसे कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं.

न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ W vs SA W T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं. इन आंकड़ों पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड महिला टीम का प्रदर्शन ज्यादा मजबूत रहा है और उनका पलड़ा साफ तौर पर भारी दिखाई देता है. दोनों टीमों के बीच खेले गए 19 मैचों में न्यूजीलैंड महिला टीम ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 5 मैचों में जीत मिली है. वहीं एक मुकाबला टाई या नो रिजल्ट रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड के आधार पर देखा जाए तो न्यूजीलैंड महिला टीम का दबदबा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साफ नजर आता है. हालांकि, मौजूदा फॉर्म और परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

ईडन पार्क पिच रिपोर्ट (Eden Park Pitch Report)

न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 20 मार्च को ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में खेला जाएगा. यह मैदान आमतौर पर संतुलित पिच के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां छोटी बाउंड्री होने की वजह से बल्लेबाज़ों को थोड़ा फायदा मिलता है. हाल के मैचों में यहां तेज़ गेंदबाज़ों को ज्यादा मदद मिली है. पिछले कुछ मैचों में लगभग 80% विकेट तेज़ गेंदबाज़ों ने लिए हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 148 रन है. लेकिन टी20 मैचों में अक्सर 170 रन के आसपास का स्कोर अच्छा माना जाता है. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करती है, क्योंकि यहां पहले बल्लेबाज़ी करके स्कोर बचाने वाली टीम ज्यादा मैच जीतती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ W vs SA W 3rd T20I Playing Prediction)

न्यूजीलैंड महिला: अमेलिया केर (कप्तान), पॉली इंग्लिस (विकेटकीपर), सुज़ी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, नेंसी पटेल, रोजमेरी मेयर, ब्री इलिंग.

दक्षिण अफ्रीका महिला: लौरा वोलवार्ट (कप्तान), सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लूस, डेन वैन नीकरक, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलेलेको मलाबा, क्लो ट्रायन.

नोट: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\