New Zealand vs West Indies, 3rd Test Match Day 2 Bay Oval Pitch Report And Weather Report: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या वेस्टइंडीज के गेंदबाज बचाएंगे अपनी लाज, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज और मौसम का हाल

तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनकी टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक मात्र एक विकेट खोकर 334 रन जड़ दिए. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 90 ओवर में एक विकेट खोकर 334 रन बना लिए हैं. डेवन कॉन्वे 178 और नाइटवॉचमैन जैकब डफी 9 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद थे.

न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 3rd Test Match Day 2 Pitch Report And Weather Report: न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 दिसंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे मुकाबले न्यूज़ीलैंड की टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 90 ओवर में एक विकेट खोकर 334 रन बना लिए थे. आज यानी 19 दिसंबर को दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम की अगुवाई टॉम लैथम (Tom Latham) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज़ (Roston Chase) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs West Indies, 3rd Test Match Day 2 Preview: दूसरे दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे वापसी? जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनकी टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक मात्र एक विकेट खोकर 334 रन जड़ दिए. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 90 ओवर में एक विकेट खोकर 334 रन बना लिए हैं. डेवन कॉन्वे 178 और नाइटवॉचमैन जैकब डफी 9 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद थे.

तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने शानदार शतकीय पारी खेली. टॉम लैथम के टेस्ट करियर का यह 15वां और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा शतक रहा. डेवोन कॉनवे ने अपने टेस्ट करियर का छठा और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला ही शतक लगाया. दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज का कोई भी गेंदबाज इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ परेशानी नहीं खड़ी कर पाया. टॉम लैथम ने इस सीरीज में दूसरा शतक लगाया है. पहले टेस्ट मैच में भी टॉम लैथम ने 145 रन की शतकीय पारी खेली थी.

बे ओवल पिच रिपोर्ट (Bay Oval, Mount Maunganui Pitch Report)

न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 दिसंबर से माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जा रहा हैं. बे ओवल में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना खूब पसंद करती है. इस मैदान पर अब तक पांच टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दो मैच पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीमों ने जीते हैं. यहां टेस्ट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 389 रन रहा है, जो कि दूसरी पारी में 356 रन, तीसरी पारी में 219 रन और चौथी पारी में 171 रन हो जाता है.

माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल (Mount Maunganui Weather Update)

न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 दिसंबर से माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जा रहा हैं. मैच के दूसरे दिन माउंट माउंगानुई में मौसम काफी सर्द और साफ रहने की उम्मीद है. तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है. पूरे पांच दिनों के दौरान बारिश की संभावना बहुत कम (नगण्य) है, जिसका मतलब है कि दर्शकों को खेल का पूरा आनंद मिलेगा और ओवरों में कोई कटौती नहीं होगी. हालांकि, माउंट माउंगानुई की मशहूर तेज हवाएं (25-30 किमी/घंटा तक) खिलाड़ियों को परेशान कर सकती हैं, खासकर फील्डिंग और गेंदबाजी के दौरान. सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ सकती है, इसलिए खिलाड़ियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\