क्रिकेट

New Zealand vs Sri Lanka 2nd ODI 2025 Scorecard: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त, देखें स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 8 जनवरी को हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रनों से करारी शिकस्त दी. श्रीलंका को 37 ओवर में जीत के लिए 256 रनों की जरुरत थी.

New Zealand vs Sri Lanka 2nd ODI 2025 Scorecard: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त, देखें स्कोरकार्ड
New Zealand (Photo: @ESPNcricinfo)

New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 2nd ODI 2025 Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 8 जनवरी को हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रनों से करारी शिकस्त दी. श्रीलंका को 37 ओवर में जीत के लिए 256 रनों की जरुरत थी. लेकिन मेहमान टीम 142 रन पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही कीवी टीम तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई. कीवी टीम की ओर से कीवी टीम की ओर से रचिन रविन्द्र ने अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. रचिन रविन्द्र ने 63 गेंदों में 79 रन बनाए. इस दौरान 9 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके अलावा मार्क चैपमैन ने 52 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए.

यह भी पढें: Maheesh Theekshana New Record: महेश तीक्षाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लिया हैट्रिक, वनडे में ऐसा करने वाले 10वें श्रीलंकाई गेंदबाज

रचिन रविन्द्र और मार्क चैपमैन के बीच शतकीय साझेदारी 

मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए. न्यूजीलैंड की शुरुआत इस मैच शानदार रही. मेहमान टीम को पहला झटका 31 रन पर विल यंग के रूप में लगा. जब विल यंग 18 रन बनाकर आउट हो गए. फिर इसके बाद रचिन रविन्द्र और मार्क चैपमैन के बीच 100 रनों के ऊपर की साझेदारी हुई. लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के और कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहा. रचिन रविन्द्र ने 79, मार्क चैपमैन 62 रन, डेरिल मिचेल 38 रन, ग्लेन फिलिप्स 22 रन और कप्तान मिचेल सेंटनर ने 20 रन बनाए.

वहीं श्रीलंका की ओर से महेश थीक्षाना ने सबसे ज्यादा 8 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जबकि वानिन्दु हसरंगा को 2 विकेट, असिथा फर्नांडो को 1 विकेट और ईशान मलिंगा को 1 विकेट मिला.

श्रीलंका  के 22 रन पर 4 विकेट 

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास रही. श्रीलंका को पहला झटक 6 रन पर लगा. जैकब डफी ने पथुम निस्सानका को 1 रन पर आउट किया. इसके बाद देखते ही देखते श्रीलंका के 5 ओवर में 22 रन 4 विकेट गिर गए. यहां से मेहमान टीम के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया. श्रीलंका की ओर से कामिंडू मेंडिस ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. इसके अलावा जेनिथ लियानागे ने 22 रन का योगदान दिया. लेकिन श्रीलंका की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और टीम 30.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गई.

वहीं न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओ'रूर्के ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. जबकि जैकब डफ़ी को 2 विकेट, मैट हेनरी को 1 विकेट, नाथन स्मिथ को 1 विकेट और मिचेल सैंटनर को 1 विकेट मिला. तीन मैचों की सीरीज का तीसरे मुक़ाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2025 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).