New Zealand vs England, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड की टीम ने नॉटिंघम के मैदान पर 17.2 ओवर में 177 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड को 6 विकेट से धूल चटाई थी. जान लें कि ये टी20 मुकाबला चार मैचों की सीरीज का हिस्सा था जो कि 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 18 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगली ओवल (Hagley Oval) में खेला जा रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर और ऑलराउंडर रचिन रवींद्र की वापसी हुई हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज में ओपनर बेन डकेट, जेमी स्मिथ और जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला:

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (New Zealand vs England 1st T20I Match Playing XI)

न्यूजीलैंड (New Zealand 1st T20 Playing XI): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.

इंग्लैंड (England 1st T20 Playing XI): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम कुरेन, जॉर्डन कॉक्स, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)

फिल सॉल्ट इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज हैं. फिल सॉल्ट ने T20 फॉरमेट में काफी रन बनाए हैं. इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं. जोस बटलर इंग्लैंड टीम के काफी अनुभवी बल्लेबाज है. जोस बटलर ने भी T20 फॉरमेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. जोस बटलर भी इस मैच में 30-40 रन कर सकते हैं. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को मैट हेनरी से काफी उम्मीदें होंगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में मैट हेनरी ने अच्छी गेंदबाजी की है. इस मैच में भी मैट हेनरी विकेट ले सकते हैं. आदिल रशीद इंग्लैंड टीम के प्रमुख स्पिनर है. आदिल रशीद काफी अनुभवी गेंदबाज है पिछले तीन टी20 मैचों में पांच विकेट लिए हैं. इस मैच में भी आदिल रशीद विकेट निकाल सकते हैं.

इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड की टीम ने नॉटिंघम के मैदान पर 17.2 ओवर में 177 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड को 6 विकेट से धूल चटाई थी. जान लें कि ये टी20 मुकाबला चार मैचों की सीरीज का हिस्सा था जो कि 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

NZ vs WI 1st Test 2025, Christchurch Weather & Pitch Report: न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट का खेल बिगाड़ेगी खेल या खिलाड़ी मचाएगी तांडव, जानिए क्राइस्टचर्च का मौसम और पिच रिपोर्ट

New Zealand vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 7 रनों से रौंदा, काइल जैमिसन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें NZ बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs West Indies, 1st ODI Match 1st Inning Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दिया 270 रनों का लक्ष्य, डेरिल मिशेल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\