New Zealand National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 4th Match Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला कल यानी 8 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम उतरने के लिए तैयार है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह ग्रुप-D का पहला मुकाबला होगा. इसमें मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम जीत दर्ज कर अभियान का विजयी आगाज करने का प्रयास करेगी. वहीं, राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर देना चाहेगी.
डेवोन कॉनवे का फॉर्म टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है. ऐसे में टिम सीफर्ट फिन एलन के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं. गेंदबाजी में मैट हेनरी और जैकब डफी से काफी उम्मीदें होंगी. स्पिन गेंदबाजी की कमान कप्तान सैंटनर संभालेंगे. दूसरी तरफ, अफगानिस्तान की गेंदबाजी कमाल की है. ऐसे में कीवी टीम उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा. टीम के पास ऑलराउंडर खिलाड़ियों की फौज है. गुलबदिन नाइब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद जैसे खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सकते हैं.
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs AFG T20I Head To Head Record)
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच अबतक कुल तीन टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला हैं. न्यूजीलैंड ने एक मुकाबला जीता हैं. जबकि, अफगानिस्तान की टीम ने एक मुकाबला अपने नाम किया हैं. वहीं, एक मुकाबला रद्द रहा है. दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला जून 2024 में खेला गया था. उस मैच को अफगानिस्तान ने 84 रन से अपने नाम किया था. अफगानिस्तान के 159/6 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 75 रन पर ऑलआउट हो गई थी.
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच चौथा मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (NZ vs AFG T20 World Cup 4th Match Date And Venue)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला कल यानी 8 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस सुबह 10:30 बजे होगा.
भारत में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेले जानें वाले चौथे मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (NZ vs AFG T20 World Cup 4th Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch NZ vs AFG T20 World Cup 4th Match Live Streaming In India)
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच चौथे मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs USA 4th Match Playing Prediction)
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर) रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, इश सोढ़ी और जैकब डफी.
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जरदान, सेदिकुल्लाह अतल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदिन नाइब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY