Indian National Cricket Team vs United States Of America National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम उतरने के लिए तैयार है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, यूएसए की कमान मोनंक पटेल (Monank Patel) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
मुंबई में यूएसए ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs USA 3rd Match Playing)
टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.
Monank Patel won the toss, and USA opted to field first at the Wankhede!
Here’s how #TeamIndia & USA line up in their campaign opener 📝
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvUSA | LIVE NOW 👉 https://t.co/GSioxLqv9R pic.twitter.com/R1N2CCSKg6
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 7, 2026
संयुक्त राज्य अमेरिका: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल सहित कुल आठ मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला इसी मैदान पर यूएसए के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में ये स्टेडियम टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम मौजूद है.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 फरवरी को भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से है. इसके बाद टीम 12 फरवरी को नामीबिया का सामना अरुण जेटली स्टेडियम में करेगी. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 ग्रुप हैं और हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY