Nepal vs Oman 5th T20 2024 Scorecard: पांचवें टी20 में नेपाल को ओमान 56 रनों से हराया, कप्तान रोहित पौडेल बने जीत के हीरो

नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज 2024 का पांचवां मुकाबला कल यानी 2 अक्टूबर को किंग सिटी (King City) के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड (Maple Leaf North-West Ground) में खेला गया. इस मैच में नेपाल ने ओमान को 56 रन से हराया.

oman vs nepal (Photo: @TheOmanCricket/@CricketNep)

Nepal National Cricket Team vs Oman National Cricket Team 5th T20 Tri-Series 2024 Scorecard: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज 2024 का पांचवां मुकाबला कल यानी 2 अक्टूबर को किंग सिटी (King City) के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड (Maple Leaf North-West Ground) में खेला गया. इस मैच में नेपाल ने ओमान को 56 रन से हराया. यह ट्राई-सीरीज में नेपाल की ओमान के खिलाफ दूसरी जीत है. इस मैच में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने अर्धशतकीय पारी खेली. रोहित पौडेल ने 44 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए. इस दौरान रोहित ने 2 चौके और 4 छक्के जड़े. इसके अलावा रोहित ने गेंदबाजी में 2 विकेट भी चटकाए. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ मैच चुना गया. वहीं गेंदबाजी में कुशल भुर्तेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. यह भी पढें: Ireland vs South Africa 1st ODI 2024 Highlights: पहले वनडे में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 139 से रौंदा, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली शानदार पारी, देखें हाइलाइट्स

मैच की बात करें तो पांचवें टी20 मुकाबले में ओमान के कप्तान आकिब इलियास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल के टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 157 रन बोर्ड पर लगा दिए. नेपाल की ओर से कप्तान रोहित पौडेल ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए. इसके अलावा कुशल मल्ला ने 19 रन, देव खनाल 18 रन और आसिफ शेख ने 18 रन बनाए. वहीं ओमान की ओर से फ़य्याज़ बट ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा कलीमुल्लाह, शकील अहमद और अकीब इलियास ने 1-1 विकेट झटके.

158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी ओमान की टीम 17.5 ओवर में 101 रनों पर सिमट गई. ओमान की ओर से जीशान मकसूद ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों में 35 रन बनाए. इसेक अलावा कप्तान अकीब इलियास ने 26 गेंदों में 22 रन बनाए. इसके अलावा ओमान का और कोई बल्लेबाज 15 रन आंकड़े नहीं छू सका. वहीं नेपाल की ओर से गेंदबाजी में कुशल भुर्तेल ने सबसे ज्यादा 1.5 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा रिजान ढकाल ने 2 विकेट, संदीप लामिछाने ने 2 विकेट और कप्तान रोहित पौडेल ने 2 झटके.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से दी शिकस्त, मिशेल मार्श ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें AUS बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, ओमान को महज 104 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\