क्रिकेट

NEP W vs NED W 1st T20 2025 Live Streaming: नेपाल और नीदरलैंड के बीच आज पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

नेपाल महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20आई त्रिकोणीय श्रृंखला का पहला टी20 आज यानी 30 जनवरी को खेला जाना है. कीर्तिपुर के त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा. नीदरलैंड महिला और थाईलैंड महिला के साथ टी20आई त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेंगी.

NEP W vs NED W  1st T20 2025 Live Streaming: नेपाल और नीदरलैंड के बीच आज पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
Netherlands (Photo: KNCBcricket)

Nepal Womens National Cricket vs Netherlands Womens National Cricket Team 1st T20 2025 Live Streaming: नेपाल महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20आई त्रिकोणीय श्रृंखला का पहला टी20 आज यानी 30 जनवरी को खेला जाना है. कीर्तिपुर के त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा. नीदरलैंड महिला और थाईलैंड महिला के साथ टी20आई त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेंगी. सभी मैच एक ही स्थान पर खेले जाएंगे. तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ़ तीन बार खेलेंगी. नेपाल को हालिया मुकाबलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. जुलाई 2024 में उन्हें पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा, जबकि एशिया कप में उन्हें भारत से करारी हार का सामना करना पड़ा था. वहीं नीदरलैंड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. अगस्त 2024 में उन्हें स्कॉटलैंड ने हराया था. हालांकि, नीदरलैंड ने जून 2024 की शुरुआत में हांगकांग के खिलाफ कई मैच जीते.

यह भी पढें: AUS W vs ENG W Only Test 2025 Day 1 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

नेपाल महिला और  नीदरलैंड महिला के बीच पहला टी20 कब खेला जाएगा?

नेपाल महिला और नीदरलैंड महिला के बीच पहला टी20 मुकाबला 30 जनवरी गुरवार को भारतीय समयानुसार सुबह 12:00 बजे कीर्तिपुर के त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा.

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला कहां देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर नेपाल महिला, नीदरलैंड महिला और थाईलैंड महिला के बीच त्रिकोणीय टी20 सीरीज़ का सीधा प्रसारण के बारे में कोई जानकारी नही है. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पहले टी20 मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों के स्क्वाड 

नेपाल: रोमा थापा, अलीशा यादव, ममता चौधरी, समझना खड़का, राजमती ऐरी, बिंदू रावल, इंदु बर्मा, रूबीना छेत्री, कबिता कुंवर, पूजा महतो, सीता राणा मगर, कबिता जोशी, ईश्वरी बिस्ट, मनीषा उपाध्याय, रेवती धामी

नीदरलैंड: बैबेट डी लीडे, हीदर सीजर्स, स्टर कालिस, रॉबिन रिजके, फेबे मोल्केंबोएर, कार्लिजन वैन कूलविज्क, आइरिस ज्विलिंग, ईवा लिंच, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, हन्ना लैंडहीर, इसाबेल वान डेर वोनिंग, मायर्थे वान डेन राड

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2025 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).