MI Sign Luke Wood: IPL से पहले मुंबई इंडियंस ने ल्यूक वुड को किया साइन, चोटिल जेसन बेहरेनडॉर्फ की लेंगे जगह

MI Sign Luke Wood: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा था, उनके विदेशी गेंदबाजी के मुख्य आधारों में से एक जेसन बेहरेनडॉर्फ चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए. मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि उन्होंने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को कॉन्ट्रैक्ट किया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वुड ने इंग्लैंड के लिए 2 वनडे के अलावा 5 टी20I मैच खेले हैं. उनके नाम 8 T20I विकेट हैं. वुड 50 लाख रुपये में एमआई से जुड़ेंगे.

ट्वीट देखें: