Multan Sultans vs Peshawar Zalmi PSL 2025 Scorecard: मुल्तान सुल्तांस ने पेशावर ज़ाल्मी को दिया 109 रनों का टारगेट, अहमद दानियाल ने झटके तीन विकेट

मुल्तान सुल्तांस बनाम पेशावर ज़ाल्मी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का 25वां मुकाबला 5 मई (सोमवार) को मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में मुल्तान सुल्तान्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

Peshawar Zalmi (Photo: X/@PeshawarZalmi)

Multan Sultans vs Peshawar Zalmi PSL 2025 Scorecard: मुल्तान सुल्तांस बनाम पेशावर ज़ाल्मी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का 25वां मुकाबला 5 मई (सोमवार) को मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में मुल्तान सुल्तान्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान सुल्तान्स की टीम 19.1 ओवर में 108 रन पर सिमट गई. मुल्तान सुल्तान्स की सबसे ज्यादा रन शाई होप ने बनाया. शाई होप ने 21 गेंदों में 23 रन बनाए. इसके अलावा तैय्यब ताहिर ने 18 गेंदों में 22 रन का योगदान दिए, जबकि कप्तान मुहम्मद रिज़वान और विस्फोटक बल्लेबाज यासिर खान का भी इस मैच में कुछ कमाल नहीं कर पाए. मुहम्मद रिज़वान 17 रन तो वहीं यासिर खान ने 10 रन बनाए.

यह भी पढें: SRH vs DC TATA IPL 2025 Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 134 रन का टारगेट, पैट कमिंस ने झटके तीन विकेट

इस मैच में मुल्तान सुल्तान्स की शुरुआत काफी खराब रही. मुल्तान सुल्तान्स ने शुरूआती 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए. इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए और मुल्तान सुल्तांस के बल्लेबाजों के बीच कोई बड़ी साझेदारी नहीं पनप पाई. एश्टन टर्नर बिना खाता खोले आउट हो गए. वहीं पेशावर ज़ाल्मी की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. पेशावर ज़ाल्मी की ओर से अहमद दानियाल ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

जबकि ल्यूक वुड और माज़ सदाक़त को 2-2 विकेट मिला. फिलहाल पेशावर ज़ाल्मी के सामने 109 रनों का लक्ष्य है. जिसे वह हासिल करना चाहेगी. वहीं मुल्तान सुल्तान्स को यह मैच जीतने के लिए कुछ चमतकार करना होगा और अच्छी गेंदबाजी करनी होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Pitch And Weather Report: गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Streaming: आज इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

MS vs HYDK, PSL 2026 Eliminator Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट