IND vs PAK: महेंद्र सिंह धोनी ने पांच साल पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, 'पाकिस्तान से हारेगी टीम इंडिया'- VIDEO हुआ वायरल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. 5 साल पुराने इस वीडियो में धोनी ये कहते हुए सुने जा रहे हैं कि आज नहीं तो कल टीम इंडिया पाकिस्तान से जरूर हारेगी.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo: PTI)

टी-20 वर्ल्ड कप (India Vs Pakistan) में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया के फैंस बेहद निराश हैं. भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस करारी हार के बाद टीम इंडिया के फैंस बेहद निराश हैं. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. 5 साल पुराने इस वीडियो में धोनी ये कहते हुए सुने जा रहे हैं कि आज नहीं तो कल टीम इंडिया पाकिस्तान से जरूर हारेगी. IND vs PAK: वीरेंद्र सहवाग ने कहा, शमी को आनलाइन निशाना बनाया जाना स्तब्ध करने वाला.

सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो धोनी 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है. इसमें धोनी कह रहे हैं, 'अगर आपको इस बात पर गर्व है कि हम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से 11-0 से आगे हैं, तो एक सच्चाई ये भी है कि हम आज नहीं तो कल जरूर हारेंगे. चाहे आज हारे, 10 साल बाद हारे, 20 साल बाद हारे या 50 साल बाद हारे. लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है कि हम हमेशा जीतते रहेंगे.'

यहां देखें वीडियो

धोनी ने इसकी भविष्यवाणी की थी लेकिन वह भी नहीं चाहते थे कि यह इतनी जल्दी हो जाएगा. टीम इंडिया के फैंस इस हार से बहद निराश हैं. इस हार के साथ टीम इंडिया ने टी 20 वर्ल्ड कप 2021 की बहुत निराशाजनक शुरुआत की. अब 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा मैच है. इंडियन फैंस इस मैच में जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं. इससे पहले पाकिस्तान का सामना मंगलवार 26 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा.

बता दें कि रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को दस विकेट से हराया. भारत से जीत के लिए मिले 152 रनों का पीछा करते हुए पाक खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को एक विकेट के लिए तरसा दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

बेंगलुरु में विराट कोहली का 'one8 Commune' रेस्टोरेंट बंद; बकाया किराये और कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई