क्रिकेट

MS Dhoni Plays With Ex-India Cricketer Saurabh Tiwary Son: जिम में पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी के बेटे संग खेलते नजर आए एमएस धोनी, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे रांची के एक जिम में अपने पुराने साथी सौरभ तिवारी के बेटे सौरिश के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस खास पल को सौरभ तिवारी ने फेसबुक पर साझा किया, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

MS Dhoni Plays With Ex-India Cricketer Saurabh Tiwary Son: जिम में पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी के बेटे संग खेलते नजर आए एमएस धोनी, क्यूट वीडियो हुआ वायरल
Photo Credits: @Saurabh Tiwary-Facebook

MS Dhoni Plays With Ex-India Cricketer Saurabh Tiwary Son: रांची के एक जिम से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में धोनी अपने झारखंड टीम के पूर्व साथी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी के बेटे सौरिश के साथ जिम में खेलते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो खुद सौरभ तिवारी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर साझा किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "माही भैया खेलते हुए मेरे बेटे सौरिश के साथ." वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं और धोनी की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह भी पढ़े: RTW vs Madurai P, TNPL 2025 Live Streaming: तमिलनाडु प्रीमियर लीग में आज खेला जाएगा रूबी त्रिची वोर्रियर्स बनाम मदुरै पैंथर्स का मुकाबला, यहां जानें कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

सौरभ तिवारी के बेटे संग मस्ती करते नजर आए एमएस धोनी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).