MS Dhoni Announces Retirement from International Cricket: धोनी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज विकेटकीपर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार यानि आज अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. धोनी ने आर्मी अंदाज में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी घोषणा की. बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान टीम इंडिया के लिए आखिरी बार मैदान में आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमी फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरे थे.

पूर्व कप्तान धोनी (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज विकेटकीपर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार यानि आज अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. धोनी ने आर्मी अंदाज में इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी घोषणा की. बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान टीम इंडिया के लिए आखिरी बार मैदान में आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) के सेमी फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरे थे.

धोनी ने साल 2004 में अपना करियर शुरू किया था मगर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ तेजतर्रार शतक से उन्हें अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान मिली. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी एक जबरदस्त शतक लगाया था. उनके लंबे बालों की तारीफ तब के पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी की थी.

यह भी पढ़ें- MS Dhoni Undergoes COVID-19 Test: IPL खेलने को बेताब धोनी ने कराया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट आने के बाद रवाना होंगे चेन्नई

बात करें धोनी के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 90 टेस्ट मैच खेलते हुए 144 इनिंग्स में 4876 रन बनाए हैं. धोनी के नाम टेस्ट क्रिकेट में छह शतक और 33 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में धोनी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 224 रन है.

टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिए 350 वनडे मैच खेलते हुए 297 इनिंग्स में 10773 रन बनाए हैं. वनडे में धोनी ने 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए हैं. वनडे के अलावा उन्होंने देश के लिए 98 T20 मैच खेलते हुए 85 इनिंग्स में 1617 रन बनाये.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Prediction: अहम मुकाबले में ओमान को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\