Fans Sing 'Jai Shree Ram' During Ind vs Pak Match: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान एक लाख से अधिकफैंस ने गाए 'जय श्री राम', देखें वायरल वीडियो

India vs Pakistan CWC 2023: भारत वर्तमान में अहमदाबाद में बहुप्रतीक्षित आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 मुकाबले में पाकिस्तान से खेल रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता काफी ज्यादा है और मैच हाई-वोल्टेज होने के कारण लगभग खचाखच भरा हुआ था. जैसे ही डीजे ने लाउडस्पीकर पर 'जय श्री राम' गाना बजाया, पूरी भीड़ उसके साथ गाने लगी. एक लाख से अधिक प्रशंसकों द्वारा 'जय श्री राम' गाना गाना एक आकर्षक क्षण था और यह कुछ ही समय में वायरल हो गया.

वीडियो देखें: