MI vs GT Fantasy Captain and Vice Captain Choices: आज IPL 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें अपनी फैंटेसी टीम में किस बनाए कप्तान और उपकप्तान
मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) मंगलवार 6 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के आगामी 56वें मैच में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा और यह भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.
MI vs GT Fantasy Captain and Vice Captain Choices: मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) मंगलवार 6 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के आगामी 56वें मैच में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा और यह भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के बाद लगातार छह जीत के साथ वापसी की है और प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस एक इन-फॉर्म टीम रही है. जो निरंतरता दिखाती है और उन्हें टॉप-2 में अपनी जगह बनाने की उम्मीद है. मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है. जबकि गुजरात टाइटंस की कप्तानों शुभमन गिल करेंगे. अंक तालिका में मुंबई इंडियंस अभी तीसरे स्थान पर है. वहीं गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर है. हालांकि यह मैच जीतने के बाद दोनों में एक टीम दूसरे स्थान पर आ जाएगी.
यह भी पढें: IPL 2025: शुभमन गिल के साथ खेलना मेरे क्रिकेट करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है; साई सुदर्शन
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच कप्तान और उपकप्तान के विकल्प
1. शुभमन गिल
शुभमन गिल निस्संदेह टॉप कप्तान और उपकप्तान के रूप में शुरुआत करेंगे क्योंकि उन्होंने धीमी शुरुआत के बाद फॉर्म हासिल कर ली है और हाल के मैचों में गुजरात टाइटंस के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं. उन्होंने पिछले पांच मैचों में 63.40 की औसत और 170.43 की स्ट्राइक रेट से कुल 317 रन बनाए हैं. इसके अलावा, गिल ने अपनी शुरुआत को बदलने में कामयाबी हासिल की है और पिछले पांच मैचों में से चार में अर्धशतक बनाए हैं. गिल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना भी पसंद है क्योंकि वह मुंबई बनाम गुजरात मुकाबलों में 52 की औसत से 312 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर हैं. जिसमें एक शतक भी शामिल है.
2. सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव इस सीजन में मुंबई इंडियंस के बाकी मैचों में कप्तान या उप-कप्तान के तौर पर शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. उन्होंने अब तक 67.86 की औसत और 172.73 की स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाए हैं. जिससे वे ऑरेंज कैप के दावेदार बन गए हैं. गुजरात के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है. जिसमें 179.71 की स्ट्राइक रेट और 62 की औसत है. जिसमें 2023 में वानखेड़े में शतक भी शामिल है. वे इस सीजन में अब तक सबसे अधिक फैंटेसी पॉइंट अर्जित करने वालों में से एक रहे हैं.
3. जोस बटलर
जोस बटलर आगामी मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले में कप्तान या उप-कप्तान के लिए एक मजबूत विकल्प हैं. इंग्लिश स्टार शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने इस सीजन में अब तक टाइटंस के लिए 78.33 की औसत से 470 रन बनाए हैं. जिसमें पांच अर्द्धशतक शामिल हैं. उन्हें आईपीएल में मुंबई के खिलाफ खेलना पसंद है. जहां उन्होंने चार अर्द्धशतक और एक शतक के साथ 53.37 की औसत से रन बनाए हैं. वानखेड़े में उनका रिकॉर्ड मेजबानों के खिलाफ और भी शानदार है. जहां उनका औसत 70 से अधिक है. जिसमें चार पारियों में दो अर्धशतक शामिल हैं.
प्रमुख खिलाड़ी जिन्हें आप अपनी टीम में शामिल कर सकतें हैं: रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, रोहित शर्मा, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या, प्रिसिध कृष्णा जो अपनी टीम के अच्छा प्रदर्शन कर सकतीं हैं. तो यह कुछ खिलाड़ी हैं जिन्हें आप अपनी टीम में शामिल कर सकतें हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा और कर्ण शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी/कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर: इशांत शर्मा
नोट: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

