India Squad For T20 World Cup: MS Dhoni होंगे मेंटर, क्या ये है BCCI का Mega Plan?

भारतीय क्रिकेट कं ट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए बुधवार रात 18 सदस्यि भारतीय टीम घोषित की, जिसमें तीन स्टैंडबाई खिलाड़ी शामिल हैं

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: ANI)

ICC T20 World Cup 2021: भारतीय क्रिकेट कं ट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए बुधवार रात 18 सदस्यि भारतीय टीम घोषित की, जिसमें तीन स्टैंडबाई खिलाड़ी शामिल हैं. भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने नेतृत्व में अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. भारत ने 2007 में पाकिस्तान को हराकर इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था, हालांकि इसके बाद अब तक भारतीय टीम इस टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत सकी है.

इस बीच बीसीसीआई के सचीव जय साह ने बताया की पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 टीम के मेंटर होंगे. उल्लेखनीय है कि धोनी के नेतृत्व में ही भारत ने पहली और आखरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है.

बात दें कि जल्द ही रवि शास्त्री का टर्म खत्म होने वाला है. हालांकि, बोर्ड उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा सकता है मगर कयास लगाए जा रहे है की बोर्ड धोनी को कोचिंग की अहम जिम्मेदारी दे सकती है. हालांकि ये सिर्फ कयास ही है.

यह भी पढ़े: ICC T20 World Cup 2021: भारत के ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में बन सकते हैं मैन ऑफ द सीरीज, यहां देखें पूरी लिस्ट

इस टूर्नामेंट का आयोजन 17 नवंबर से 14 नवंबर तक होगा. भारत टी20 विश्व कप में ग्रुप 2 में है, जिसमें पाकिस्तान की टीम भी शामिल है। भारत का पाकिस्तान के साथ 24 अक्टूबर को मुकाबला होना है.

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम :

विराट कोहली (कप्तान) रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश रहुल, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) ईशान किशन (विकेटकीपर) हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चकरवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी.

स्टैंडबाई खिलाड़ी : श्रेयस अय्यर, शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड