Fantasy Leagues Apps: विराट कोहली और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की बढ़ी मुश्किलें, फैंटेसी स्पोर्ट्स एप्स प्रमोट करने को लेकर मद्रास हाईकोर्ट का नोटिस

विराट कोहली और सौरव गांगुली को फैंटेसी ऐप प्रमोट करने को लेकर मद्रास हाईकोर्ट का नोटिस

विराट कोहली और सौरव गांगुली (Photo Credit Instagram)

मद्रास हाई कोर्ट की मदुरई ब्रांच (Madras High Court Madurai Bench) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohali) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को ऑनलाइन फैंटेसी स्पोर्ट्स एप्स (Fantasy Leagues Apps) के विज्ञापन को लेकर नोटिस जारी किया है. कोर्ट की तरफ से इसके अलावा साउथ के अभिनेता प्रकाश राज, अभिनेत्री तमन्ना और सुदीप राज के खिलाफ भी नोटिस जारी हुआ है. ये सभी लोगों के खिलाफ कोर्ट में इसको लेकर एक याचिका दायर की गई थी. मंगलवार को याचिका पर हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने नोटिस जारी करने के बाद  19 नवंबर तक सभी से जवाब मांगा हैं.

विराट कोहली और सौरव गांगुली के खिलाफ यह याचिका मोहम्मद रिजवी (Mohammed Rizvi)  नाम के एक वकील की तरफ से कोर्ट में दायर की थी. याचिका में कहा गया कि इन ऑनलाइन एप्स में पैसा हारने के बाद कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली. कोर्ट की बेंच ने याचिका की सुनवाई करते हुए कहा है कि ये एप्स आईपीएल की चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों के नाम से है, क्या ये एप्स भी राज्यों के नाम से हैं? क्या ये टीमें राज्यों की तरफ से खेलती हैं? बेंच ने इन एप्स के मालिकों पर करोड़ों रुपयों के लिए सेलिब्रिटीज को इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया. यह भी पढ़े: Paatal Lok Controversy: विराट कोहली को BJP विधायक ने दी सलाह, कहा- अनुष्का शर्मा को तलाक दे दो, तुम देशभक्त हो

बता दें कि सौरव गांगुली और विराट कोहली को कुछ फैंटेसी एप्स में टीम बनाने के बारे में बताते और उसका प्रमोशन करते हुए देखा जाता है. टीवी पर इस तरह के विज्ञापन मैच के दौरान चलते हैं. वही विराट कोहली की बात करें तो उनके खिलाफ इस तरह के पहले भी शिकायत दर्ज करवाई गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट