Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 68th Match Satta Bazar Favorite Team: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 68वां मुकाबला आज यानी 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें टीम को 4 मैचों में जीत और 9 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं, पंजाब किंग्स ने 13 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि 7 मैचों में हार का सामना किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Preview: आज इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच 'महा' मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 68वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा. ये मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत और नौ मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (LSG vs PBKS Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. पंजाब किंग्स को 4 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 3 मैच अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया था. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों मुकाबले भी पंजाब किंग्स ने जीते थे. लखनऊ सुपर जायंट्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी जीत आईपीएल 2024 में मिली थी.
पंजाब किंग्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था. टीम लगातार छह मुकाबले हार चुकी है. ऐसे में पंजाब किंग्स वापसी की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी. बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, कूपर कॉनॉली और शशांक सिंह मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. टीम की गेंदबाजी उस मुकाबले में बेहद कमजोर नजर आई थी. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. बल्लेबाजी में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन से विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, ऋषभ पंत और आयुष बदोनी मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मयंक यादव से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच पर सट्टा बाजार गर्म (SRH vs RCB Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs PBKS Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में पंजाब किंग्स की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.













QuickLY