ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: नीशम की गेंद पर लॉकी फग्र्यूसन ने मोर्गन का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो

इंग्लैंड की टीम को चौथा झटका कप्तान इयोन मोर्गन के रूप में लगा. इयोन मोर्गन आज 22 गेदों में 09 रन बनाकर जिमी नीशम की गेंद पर लॉकी फग्र्यूसन द्वारा लपके गए.

लॉकी फग्र्यूसन (Photo Credits: Getty)

ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के आज ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में न्यूजीलैंड (New Zealand) और इंग्लैंड (England) की टीम अपने पहले वर्ल्ड कप खिताब के लिए संघर्ष कर रही है. बता दें कि आज न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 242 रन का लक्ष्य रखा है.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 31 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर जीत के लिए संघर्ष कर रही है. बता दें कि टीम को चौथा झटका कप्तान इयोन मोर्गन के रूप में लगा. इयोन मोर्गन आज 22 गेदों में 09 रन बनाकर जिमी नीशम की गेंद पर लॉकी फग्र्यूसन द्वारा लपके गए.

यह भी पढ़ें- ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: मैच में बुरी अंपायरिंग के लिए कुमार धर्मसेना को किया गया ट्रोल, देखें ये मजेदार Memes

बता दें कि इंग्लैंड के फिलहाल ऑलराउंडर बल्लेबाज बेन स्टोक्स और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर खेल रहे हैं. वहीं कीवी टीम की बात करें तो आज के मैच में जिमी नीशम, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन और मैट हेनरी ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें