LHQ vs QTG PSL 2025 Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का चौथा मैच आज लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Quetta Gladiators (Photo: @TeamQuettaa/X)

Lahore Qalandars vs Quetta Gladiators PSL 2025 Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का चौथा मैच आज लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. लाहौर कलंदर्स को अपने पहले मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में शाहीन अफरीदी के कप्तानी में लाहौर की टीम आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने अपने पहले मैच में पेशावर जाल्मी 80 रन से बड़ी जीत दर्ज की और अंक तालिका में पहले स्थान पर है. ऐसे में क्वेटा अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. सऊद शकील क्वेटा ग्लैडिएटर्स की कप्तानी करेंगे. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: RR vs RCB, TATA IPL 2025 28th Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच पीएसएल 2025 का चौथा मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच पीएसएल 2025 का चौथा मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.

लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच पीएसएल 2025 का चौथा मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स  के बीच पीएसएल 2025 का चौथा मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

लाहौर कलंदर्स टीम: सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, डेरिल मिशेल, सिकंदर रजा, जहांदाद खान, डेविड विसे, हारिस रऊफ, आसिफ अफरीदी, कुसल परेरा, टॉम कुरेन, आसिफ अली, रिशाद हुसैन, सलमान मिर्जा, मुहम्मद अखलाक, जमान खान, मोमिन कमर, मोहम्मद अज़ाब,

क्वेटा ग्लेडियेटर्स टीम: सऊद शकील (सी), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), फिन एलन, हसन नवाज, रिले रोसौव, शोएब मलिक, फहीम अशरफ, काइल जैमीसन, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, सीन एबॉट, अकील होसेन, दानिश अजीज, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद जीशान, अली माजिद, ख्वाजा नफे, खुर्रम शहजाद

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट