Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen 1st T20 Match Live Streaming In India: आज लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पहला मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज इस मुकाबले के साथ हो रहा है, जिसमें एक तरफ अनुभवी और मजबूत लाहौर कलंदर्स की टीम है तो दूसरी ओर नई लेकिन संतुलित नजर आ रही हैदराबाद किंग्समेन. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है.
Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen 1st T20 Match Pakistan Super League 2026 Live Telecast and Streaming Details: लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का पहला मुकाबला आज यानी 26 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा. मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स इस मैच में अपने खिताब बचाने के इरादे से उतरेंगे, जबकि हैदराबाद किंग्समेन अपनी डेब्यू सीजन में शानदार शुरुआत करना चाहेंगे. सुरक्षा कारणों के चलते इस बार टूर्नामेंट बिना दर्शकों के खेला जाएगा और ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है. इस सीजन में लाहौर कलंदर्स की अगुवाई शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) कर रहे हैं. जबकि, हैदराबाद किंग्समेन की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: PSL 2026 Schedule, Free PDF Download Online: पीएसएल 2026 शेड्यूल जारी, 8 टीमों के साथ पहली बार होगा टूर्नामेंट, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज इस मुकाबले के साथ हो रहा है, जिसमें एक तरफ अनुभवी और मजबूत लाहौर कलंदर्स की टीम है तो दूसरी ओर नई लेकिन संतुलित नजर आ रही हैदराबाद किंग्समेन. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. यहां खेले गए टी20 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा सफलता मिली है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन हेड टू हेड रिकॉर्ड (LHQ vs HYDK Head To Head Record)
दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा, ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी.
लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (LHQ vs HYDK 1st T20 Date And Venue)
लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच पहला मुकाबला आज यानी 26 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी रात 8 बजे होगा.
भारत में लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (LHQ vs HYDK Live TV Channel Telecast In India)
भारत में इस मुकाबले का कोई आधिकारिक टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.
भारत में लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch LHQ vs HYDK Live Streaming In India)
भारत में इस मुकाबले की कोई आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं है. हालांकि, कुछ फैंस स्पोर्ट्सटीवी यूट्यूब चैनल पर अनऑफिशियल स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LHQ vs HYDK Match Playing Prediction)
लाहौर कलंदर्स: फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद नईम, तैय्यब ताहिर, सिकंदर रजा, हुसैन तलत, डुनिथ वेलालेज, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), उसामा मीर, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान).
हैदराबाद किंग्समैन: शरजील खान, सैम अयूब, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा (विकेटकीपर), उस्मान खान, माज सदाकत, हम्माद आजम, अहमद हुसैन, आकिफ जावेद, ओटनील बार्टमैन, रिले मेरेडिथ.
नोट: लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.