Kuwait vs Maldives T20 Scorecard: कुवैट ने मालदीव को 142 रन से हराया, उस्मान पटेल ने ठोका शतक; लगाई 15 बाउंड्री

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप एशिया क्वालीफायर ए 2024 आठवां मैच कुवैट राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम मालदीव राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बंगी के वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल में हुआ. इस मैच में कुवैट ने मालदीव पर 142 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इसी के साथ कुवैत की टीम अंक तालिका में दो मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

ICC Mens T20 World Cup Asia Qualifier A 2024 (Photo: X)

Kuwait National Cricket Team vs Maldives National Cricket Team Scorecard ICC Mens T20 World Cup Asia Qualifier A 2024: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप एशिया क्वालीफायर ए 2024 आठवां मैच कुवैट राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम मालदीव राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बंगी के वाईएसडी-यूकेएम क्रिकेट ओवल में हुआ. इस मैच में कुवैट ने मालदीव पर 142 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इसी के साथ कुवैत की टीम अंक तालिका में दो मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. कुवैट की ओर से इस मैच में उस्मान पटेल ने शतकीय पारी खेली. उस्मान पटेल ने 52 गेंदों में 111 रन बनाए. इस दौरान उस्मान पटेल ने 9 चौके और 6 छक्के लगाए. दूसरी ओर, मालदीव की यह तीसरी हार थी. अंक तालिका में मालदीव की टीम तीन मैचों में तीन हार के साथ पांचवें स्थान पर है. यह भी पढें: Hong Kong vs Singapore T20 Scorecard: हांगकांग ने सिंगापुर को 23 रन से हराया, जीशान अली ने खेली ताबड़तोड़ पारी

मैच की बात करें तो मालदीव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कुवैट ने 4 विकेट खोकर 226 रनों का विशाल स्कोर बना दिया. कुवैट की ओर से उस्मान पटेल ने शतक ठोका. उस्मान ने 52 गेंदों में 111 रन बनाए. इसके अलावा क्लिंटो एंटो ने 25 गेंदों में 40 रन, कप्तान मोहम्मद असलम ने 22 गेंदों में 32 रन और मुहम्मद उमर ने 12 गेंदों में 30 रन बनाए. वहीं मालदीव की ओर से गेंदबाजी में इब्राहीम हसन ने सबसे ज्यादा 3 ओवर में 28 रन देकर 2 चटकाए. इसके अलावा शुनान अली और कप्तान अज़यान फरहाथ को 1-1 विकेट मिले.

227 रनों के जवाब में मालदीव की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 84 तुन ही बना पाई. मालदीव की ओर से सबसे ज्यादा रन उमर आदम 13 गेंदों में 27 रन बनाए. जबकि कप्तान अज़यान फरहाथ ने 12 गेंदों में 6 रन बनाए. कुवैट की ओर से गेंदबाजी में यासीन पटेल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा कप्तान मोहम्मद असलम ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट, शीराज़ खान 1 विकेट और अदनान इदरीस को 1 विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

OMA vs KUW 2nd T20I 2025 Live Scorecard: ओमान ने कुवैत को 5 विकेट से हराकर T20I सीरीज 2-0 से जीती, मोहम्मद आकिफ फारूक  ने की घातक गेंदबाजी, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड

OMA vs KUW 1st T20I 2025 Live Streaming: पहले टी20 में कुवैत बनाम ओमान होगा रोमांचक मुकाबला, जानिए कबं कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

NEP vs KUW, Quadrangular T20I Series 2025 Final Scorecard: फाइनल में कुवैत ने नेपाल को 3 रनों से हराकर क्वाड्रैंगुलर T20I सीरीज़ पर जमाया कब्ज़ा, रविजा संदारुवान, अनुदीप चंदमारा रहे जीत के हीरो, देखिए मैच का स्कोरकार्ड

NEP vs KUW, Quadrangular T20I Series 2025 Final Scorecard: क्वाड्रैंगुलर T20I सीरीज़ के फाइनल में कुवैत ने नेपाल को दिया 175 रनों का लक्ष्य, रविजा संदारुवान ने खेली ताबड़तोड़ पारी, देखिए पहली पारी का स्कोरकार्ड

\