क्रिकेट

KKR vs RR TATA IPL 2025: रियान पराग ने 6 गेंदों में लगाए 6 छक्के, आईपीएल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल

टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 53वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मैच में पराग की अविश्वसनीय बल्लेबाजी ने राजस्थान को 207 रनों के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच में बने रहने में मदद की.

KKR vs RR TATA IPL 2025: रियान पराग ने 6 गेंदों में लगाए 6 छक्के, आईपीएल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
रियान पराग (Photo: X)

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals TATA IPL 2025: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 53वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मैच में पराग की अविश्वसनीय बल्लेबाजी ने राजस्थान को 207 रनों के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच में बने रहने में मदद की. इस बीच मैच में रियान पराग ने 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के लगाए. दरअसल, 8वें ओवर में राजस्थान का स्कोर 72/5 था. तब पराग ने अकेले अपने दम पर रॉयल्स को मुकाबले में वापस लाने का बीड़ा उठाया और मैच की दूसरी पारी में 13वें ओवर में मोईन अली के ओवर में पराग ने लगातार पांच गेंदों में पांच छक्के लगाए. इसके बाद फिर अगले ओवर में वरुण चक्रवर्ती की दूसरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया. जबकि पहली शिमरॉन हेटमायर ने रक रन लिया और पराग को स्ट्राइक दिया. इस दौरान पराग ने 6 गेंद खेलते हुए लगातार 6 छक्के लगा दिए.

यह भी पढें: SL W vs IND W 4th ODI 2025 Scorecard: श्रीलंका ने टीम इंडिया को 3 विकेट से हराया, नीलाक्षी डी सिल्वा ने खेली शानदार पारी, यहां देखें स्कोरकार्ड

 

बता दें की रियान पराग का यह इस सीजन का पहला अर्धशतक है. पिछले सीजन में उन्होंने पहली 12 पारियों में चार बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था. बता दें की पराग एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी बने हैं. जबकि इस लिस्ट ने सबसे उपर च्रिस गेल हैं. जिन्होंने सबसे पहले 2012 में पांच गेंदों में पांच छक्के लगाए थे.

आईपीएल में एक ओवर में 5 छक्के लगाना

क्रिस गेल बनाम राहुल शर्मा, 2012

राहुल तेवतिया बनाम एस कॉटरेल, 2020

रवींद्र जडेजा बनाम हर्षल पटेल, 2021

रिंकू सिंह बनाम यश दयाल, 2023

रियान पराग बनाम मोइन अली, 2025*

मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है. कोलकाता ने 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए हैं. कोलकाता की ओर मसल रसेल का बल्ला खूब चला और एक ताबड़तोड़ पारी खेले. आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. जिसमें 228 स्ट्राइक रेट से 4 चौके और 6 छक्के लगाए. इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 31 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).